Navratri 2025: Maa Durga के अनन्य भक्त Baba Nageshwar सीने पर 21 कलश रखकर करते है आराधना
पटना में शारदीय नवरात्रि का आरंभ श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत स्वरूप के साथ हुआ है। नौलखा मंदिर में बाबा नागेश्वर पिछले 29 वर्षों से एक अनोखी परंपरा निभा रहे हैं। वे उपवास रहकर अपने सीने पर 21 कलश स्थापित करते हैं और माता की आराधना में लीन रहते हैं। यह कठिन साधना भक्तों के लिए आस्था की मिसाल है। नवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर कोई बाबा नागेश्वर की तपस्या को नमन कर रहा है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने इस मौके पर बाबा नागेश्वर और मंदिर व्यवस्थापक से खास बातचीत की, देखिए हमारी ये रिपोर्ट...
Nishchay Yojana: Nitish Kumar का बड़ा ऐलान, Bihar के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी राहत
बिहार में विधानसभा चुनाव के कुछ महिने बचे है. ऐसे में राजनीतिक दलों की तरफ से जनता को लुभाने के लिए लगातार योजनाओं और सौगातों का दौर जारी है. अब ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोह्फा देने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा ने ना केवल बेरोजगार स्नातक युवाओं को उम्मीद दी बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी। राज्य सरकार अब 20 से 25 साल की उम्र के बेरोजगार स्नातक युवकों और युवतियों को हर महीने ₹1000 भत्ता देगी। यह आर्थिक सहायता अधिकतम 2 साल तक मिलेगी। शर्त यह है कि युवाओं के पास ना नौकरी हो और ना ही स्वरोजगार का कोई साधन। वहीं इस दौरान बेरोजगार युवा आराम से नौकरी ढूंढ़ सकते है...
आज है PM Modi का 75वां जन्मदिन, CM Yogi ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर देश और दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. पूरे देश में उनके जन्मदिन का उत्सव जैसा माहौल है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक विशेष लेख भी लिखा. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को दिखाया गया है.
Singrauli News: राखड़ के कहर से कांपा Singrauli, सांस लेना भी हुआ मुश्किल…
सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों राखड़ से भरे ओवरलोड ट्रकों का आतंक साफ देखा जा सकता है।
Bihar Election में क्या है पूर्व IPS Anand Mishra की प्लानिंग, देखना Exclsive Report
बिहार विधानसभा चुनावी जंग में इन दिनों एक नया नाम सुर्खियों में है – पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपनी काबिलियत और सख़्त छवि से पहचान बनाने वाले आनंद मिश्रा अब सियासत के मैदान में कदम रख चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीति के जरिए वे सीधे जनता की सेवा करना चाहते हैं। आख़िर क्यों उन्होंने आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना? जनसेवा के प्रति उनकी सोच और आने वाले चुनाव में उनकी रणनीति पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता प्रशांत राय ने उनसे खास बातचीत की, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...
UP में कुत्ते को लेकर आया बड़ा फैसला, दो बार काटने पर होगी उम्र कैद की सजा
शहरों में घूमते आवारा कुत्ते कई बार लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे कुत्तों को काबू में करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, अगर कोई आवारा कुत्ता दो बार किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसे आजीवन कैद की सजा दी जाएगी. सुनने में यह आदेश थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह गंभीर और वास्तविक है.
Ayushman Bharat Scheme की पड़ताल, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, देखिए Ground Report
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड योजना की हकीकत कुछ और ही है। निजी अस्पतालों ने इलाज बंद कर दिया है या फिर कैंसर और हार्ट मरीजों तक सीमित कर दिया है। कई अस्पताल मरीजों से पैकेज राशि के अलावा भी अतिरिक्त पैसे वसूल रहे हैं। भारत एक्सप्रेस की टीम ने रायपुर के अस्पतालों में जाकर इसका रीयलिटी चेक किया। देखिए मनोज सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट...
CM Mohan Yadav के साथ हुआ हादसा? Collector ने दिया अपडेट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हॉट एयर बैलून सवारी के दौरान बड़ा हादसा टल गया. तेज हवा के कारण बैलून उड़ नहीं सका और इसके निचले हिस्से में आग लग गई. कर्मचारियों ने आग बुझाई और सुरक्षा गार्ड्स ने ट्रॉली संभाली. मुख्यमंत्री और सभी सुरक्षित हैं. प्रशासन ने कहा, कोई चूक नहीं हुई.
Delhi में बदल गए Beer पीने के नियम, सरकार बना रही नई योजना
दिल्ली सरकार राजधानी में शराब पीने की कानूनी उम्र को बदलने पर विचार कर रही है। अभी तक दिल्ली में बीयर पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल है, लेकिन अब इसे घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा गया है.
CG News: Durg में विवादास्पद घटना, Army Man और Police के बीच झंडा विवाद
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव से एक विवाद की खबर सामने आई है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शाम को भगवान राम के झंडे को लेकर एक आर्मी जवान और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई, जिसमें जवान का कॉलर पकड़ने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।







