Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

समाजवादी पार्टी की सांसद और पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पत्नी Dimple Yadav को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब सियासत गरमा गई है. अबू आसिम आजमी ने Video साझा करते हुए साजिद रशीदी पर जमकर हमला बोला.

बचपन से हम सभी ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानियां कई बार सुनी होंगी. कैसे उन्होंने राक्षस हिरण्यकश्यप के आतंक से धरती और देवताओं की रक्षा की थी, यह कहानी हमारे धार्मिक ग्रंथों का अहम हिस्सा है. इसी को लेकर एक फिल्म आई है. ये फिल्म कैसी है, जानने के लिए देखें ये वीडियो

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों की Salary में शानदार Growth देखी जा सकती है, जिसे लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है.

Maulana Sajid Rashidi की TV शो में पिटाई, जानें बचाव में क्या बोले. Bharat Express मारपीट के बाद पहली बार भारत एक्सप्रेस के कैमरे पर Live. दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत.

शाहजहांपुर में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें IAS अफसर रिंकू सिंह राही वकीलों के बीच उठक-बैठक करते नजर आए. वकील को सजा देने के विरोध में जब माहौल गरमाया तो अफसर ने खुद को सजा देकर मिसाल कायम की. घोटाले उजागर करने से लेकर UPSC में दोबारा सफल होने तक, रिंकू राही की कहानी प्रेरणा से भरी है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 23 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। गौरव दयाल को गृह सचिव बनाया गया है जबकि मेधा रूपम अब गौतमबुद्धनगर की नई डीएम होंगी। यह तबादले ऐसे वक्त हुए हैं जब मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के रिटायरमेंट और उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस फेरबदल को आगामी चुनावों की तैयारी और प्रशासनिक दक्षता से भी जोड़ा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने हाथ जोड़कर शांति की अपील की, तब हमने PoK वापस लेने का मौका गंवा दिया। चंद्रशेखर ने पूछा कि जब पूरा देश एकजुट था और सैनिक सीमा पर बलिदान दे रहे थे, तब सरकार ने अचानक नरमी क्यों दिखाई? उन्होंने इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय दबाव या राजनीतिक मजबूरी का भी संदेह जताया।

"आज सावन का तीसरा सोमवार है और इसी अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच चुके हैं, स्नान कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारे से संपूर्ण अयोध्या गूंज उठी है।" "अयोध्या, प्रभु श्रीराम की नगरी, लेकिन सावन के सोमवार पर यहां शिवभक्ति का भी विशेष रूप देखने को मिलता है। सरयू घाट की सीढ़ियाँ आज सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं से भरने लगीं। भक्तों ने पहले पवित्र सरयू में स्नान किया और फिर अयोध्या के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर रुख किया।"

मनसा देवी मंदिर से भगदड़ की खबर सामने आई. जिसके चलते कई लोगों ने अपनी जान गवा दी. आज मंदिर में आम दिनों से कहीं ज्यादा भीड़ थी. चश्मदीदों के मुताबिक, हजारों की संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे. मनसा देवी मंदिर तक पहुंचने का सीढ़ियों वाला रास्ता बहुत संकरा और सीधा है. पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

Kargil Vijay Diwas 2025 के मौके पर दिल्ली से लेकर लद्दाख तक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. इस वीडियो में देखें भारत की वीरता और बलिदान की कहानी.