Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में 19 जुलाई 2025 को महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम होगा. इसमें महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की विरासत को नमन किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजन का विवरण देखिए.

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अवैध धर्मांतरण के मामले में फंसे छांगुर यादव को लेकर तंज कसा और कहा कि वे इतने "महान" निकले कि सांसद रहते भी कभी नाम नहीं सुना। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पटना में हुई गोलीबारी घटना पर एडीजी के विवादित बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गर्मी में लोग जल्दी आवेश में आ जाते हैं। उनका कहना है कि जैसे ठंड में डकैती होती है, वैसे ही गर्मियों में झगड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर यह बयान चर्चा का विषय बन चुका है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 जिलों के डीएम के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे। इसका उद्देश्य है कि मतदान के दिन अव्यवस्था या अत्यधिक भीड़ से बचा जा सके। इस फैसले के बाद राज्य में बूथों की संख्या में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इससे वोटिंग प्रक्रिया आसान होगी और मतदाताओं को भी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाता सूची अपडेट कर नए बूथ चिन्हित करें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग की इस तैयारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। #

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने ज़मीनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 31 जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फतेहपुर जिले के भटपुरवा गांव में परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के सरकारी आदेश पर ग्रामीणों ने बवाल खड़ा कर दिया है, और शिक्षकों को स्कूल में ही बंधक बना लिया

बड़े डीजे कांवड़ों पर लगे प्रतिबंधों के बीच गाजियाबाद के शिवभक्तों ने निकाला अनोखा उपाय मिनी डीजे कांवड़! हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए 10 युवाओं की टोली ने इस खास कांवड़ को खुद घर पर तैयार किया

धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए जांच एजेंसियां अब चंगुर और नसीरीन पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पर अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने और आर्थिक मदद प्राप्त करने के गंभीर आरोप हैं। यूपी एटीएस ने इस मामले में कई सबूत जुटा लिए हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना है। प्रशासन इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना मिशन पूरा कर वापस लौट आए हैं। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा। अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पहले से ही इसके लिए इंतजाम किए गए थे। शुभांशु की मां आशा देवी और पिता शंभू दयाल शुक्ला भावुक हो गए।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. बुधवार 16 जुलाई की सुबह फिर से दो नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों में दहशत का माहौल है.

श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे उत्तर भारत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अब मेरठ जैसे शहरों में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. इस धार्मिक यात्रा के दौरान एक ओर जहां आस्था का माहौल बना हुआ है, वहीं कुछ स्थानों पर कांवड़ियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.