Kanwar Yatra मार्ग में दुकानों पर QR Code विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या दिया SC ने आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों की पहचान के लिए QR कोड लगाने के आदेश पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता ने कहा कि यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन है और पिछली कोर्ट रोक का भी उल्लंघन करता है.
Kanwar Yatra मे दिखा अनोखा नजारा, श्रद्धालु ने केदारनाथ त्रासदी को समर्पित की कांवड़
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर के आकार की एक अनोखी कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. यह कांवड़ 2013 केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितों को समर्पित है.
Kanwariyo के लिए कैसे हैं Rekha Government के इंतजाम, देखें Bharat Express की ये Ground Report
गाजियाबाद दिल्ली भोपुरा बॉर्डर से भारत एक्सप्रेस की स्पेशल कवरेज की गई. दिल्ली बॉर्डर में प्रवेश करते ही कांवड़ियों के स्वागत में सोमनाथ द्वारा बनाया गया. यहीं से दिल्ली सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कांवड़ियों के रुकने और खाने पीने के कई तरह के इंतजाम देखने को मिले. फुटपाथ और सड़क के बीच में कावड़िया लेन बनाई गई. ताकि किसी भी तरह से कांवड़ियों की यात्रा में प्रावधान न आए और वह सुरक्षित भी रहे. इसके लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों (CRPF) की भी तैनाती की गई है.
Chhattisgarh में बिजली दरों में बढ़ोतरी, Congress ने किया विरोध का ऐलान
Chhattisgarh में विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद इस मामले पर राजय में राजनीतिक गरमा गई है. कांग्रेस ने इस फैसलो को किसान और मध्यम वर्ग के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है..भारत एक्सप्रेस के साथ देखिये देश-विदेश की सभी बड़ी खबरें
Radharaman Temple में Hema Malini ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली नृत्य प्रस्तुति
मथुरा में आयोजित तिरोभाव उत्सव के दौरान सांसद और प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ठाकुर राधा रमण जी के पावन रास स्थल पर एक भावनात्मक नृत्य प्रस्तुति दी। यह उत्सव भक्ति, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम रहा, जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी शुद्ध नृत्य शैली से भगवान को समर्पित एक भक्ति-रसपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Sawan Somwar पर उमड़ी Kashi Vishwanath Mandir में श्रद्धालुओं की भीड़
सावन का पहला सोमवार भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, और जब बात काशी विश्वनाथ मंदिर की हो, तो यह दिन और भी पावन हो जाता है. 14 जुलाई 2025 को वाराणसी स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और शिवभक्ति में लीन नजर आए.
Sawan के पहले सोमवार पर Delhi Gauri Shankar Mandir उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजा हर-हर महादेव
14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा. दिल्ली के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में शिवभक्तों का तांता लगा रहा. शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से अभिषेक किया गया. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने भोलेनाथ से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए। पूरे परिसर में शिवभक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली.
Akhilesh Yadav ने Yogi सरकार को घेरा, ‘मिलावट का दूसरा नाम मिलीभगत’
त्योहारों से पहले आगरा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,000 लीटर मिलावटी दूध जब्त कर नष्ट किया.
Sawan Somwar: Prayagraj के श्री मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज 14 जुलाई 2025 है और सावन का पहला सोमवार. सावन मास का यह पावन दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और पूरे देश में इसकी विशेष मान्यता है. विशेषकर प्रयागराज जैसे तीर्थनगरी में आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.
Ravidas Mehrotra ने BJP को घेरा, Voter List को लेकर ये क्या कह गए ?
समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में जानबूझकर मुसलमानों के नाम काटने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव तभी संभव हैं जब आयोग खुद निष्पक्ष हो.





