Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी सेना ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सेना के जमीनी बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने कहा है कि अगर कोई विदेशी सैन्यकर्मी ईरान की जमीन पर प्रवेश करता है तो उसका तुरंत और कड़ा जवाब दिया जाएगा।

देखिए सबसे पहले बात करे बलूचिस्तान की तो बलूचिस्तान में BLA-TTP 85% ( पिचयासी )हिस्से पर कंट्रोल का दावा कर रहे हैं. जानाकारी के लिए बता दें कि BLA और TTP पाकिस्तान के दो बड़े उग्रवादी संगठन हैं जो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। हाल ही में इन दोनों ने हाथ मिला लिया है ताकि मिलकर पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा बलों पर बड़े हमले कर सकें |

Budhar Railway Station Viral Video: शहडोल के बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से कथित छेड़छाड़ के बाद उसने आरोपी का जमकर विरोध किया. युवती ने मोबाइल और लात-घूंसों से आरोपी की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Janardan Mishra Controversy: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बुरी तरह भड़क गए. एक कार्यक्रम में आक्रामक अंदाज में बोलते हुए उन्होंने विरोधियों से तीखा सवाल पूछा कि 'क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?'

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. बेटे के साथ दवा लेने जा रही 50 वर्षीय महिला का दुपट्टा रेहड़ी के पहिये में फंस गया. खिंचाव इतना तेज था कि महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई.

Iqbal Sheikh water case: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले करीब पांच वर्षों से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिता रहा है. इकबाल का दावा है कि पानी से बाहर आते ही उसके शरीर में तेज जलन होती है, जबकि स्थानीय लोग उसके इलाज को लेकर चिंतित हैं.

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. महज 8 दिनों के भीतर 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है.

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में तैनात पुलिसकर्मियों और CID पर निगरानी व समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में दीपके PSI से तीखी बहस करते फोन पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं.

ग्वालियर में एक बाइक पर छह युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ₹6,500 का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल का एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है. बढ़ते विवाद के बाद कोतवाल का तबादला कर दिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital