Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

Karnataka Black Magic Case: केस जीतने का ऐसा 'शॉर्टकट' शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा, कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर कोर्ट रूम में एक 65 साल की महिला ने जज की कुर्सी और टेबल पर मंत्र पढ़कर सफेद सरसों के दाने छिड़क दिए. CCTV फुटेज से इस अजीबो-गरीब हरकत का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने महिला को धर दबोचा.

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी में बिजली और जनरेटर फेल होने से लिफ्ट बीच में अटक गई. लिफ्ट के अंदर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे. स्थानीय लोगों और गार्ड्स ने भारी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. घनी आबादी वाले क्षेत्र में अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ ने हुबहू शिवलिंग का आकार ले लिया. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

Bengaluru Surprise Bus Inspection: कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी. सुरेश जब आम यात्री बनकर बेंगलुरु की सरकारी बस में चढ़े, तो उनके पास खुले पैसे नहीं थे. इस पर कंडक्टर ने उन्हें पहचाने बिना बस से नीचे उतरने को कह दिया.

सोशल मीडिया पर एक सरकारी दफ्तर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कामकाजी घंटों के दौरान एक महिला हरे रंग की साड़ी में डांस करती दिख रही है और बाकी कर्मचारी काम छोड़ उसका आनंद ले रहे हैं. सरकारी कर्मचारियों के अनुशासन पर उठे सवाल.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के काजीपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में महीनों से पानी जमा है. प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव गुर्जर स्कूल के गंदे पानी में ही पालथी मारकर बैठ गए. उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलभराव को तुरंत दूर करने की मांग की है.

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक चोर को यात्री का मोबाइल चुराना महंगा पड़ गया. मानसी स्टेशन पर चोरी की कोशिश के दौरान मुसाफिरों ने उसका हाथ पकड़ लिया और वह चलती ट्रेन में बाहर की तरफ लटकता रहा. खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी मोहम्मद फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Satna railway station Viral Video: सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम नशे में धुत एक यात्री ने जमकर हंगामा किया. ट्रैक पर गिरने से बचाने वाले RPF हेड कांस्टेबल जीएन सिंह का ही डंडा छीनकर आरोपी बिहारी लाल ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.