Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

दिल्ली-एनसीआर में रोड रेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब द्वारका एक्सप्रेसवे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और हाथ में डंडा लेकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति महल पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। सड़कों पर लोगों और बच्चों ने भारत का तिरंगा लहराकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में भारत-इंडोनेशिया की दोस्ती और आपसी सम्मान की झलक देखने को मिली।

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ सांसदों को पीड़िता से मिलने से पहले 'हाउस अरेस्ट' किया गया, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की ताज़ा जानकारी, सरकार और विपक्ष के दावे तथा अब तक की आधिकारिक अपडेट।

साल 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने दोषियों की सभी अपीलें खारिज कर दीं और पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया। इस वीडियो में जानिए हाईकोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी, 2008 के धमाकों की पृष्ठभूमि और आगे दोषियों के पास मौजूद कानूनी विकल्प।

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो चुका है, जबकि एसआईटी अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान लाखों रुपये की बरामदगी का दावा भी किया गया है। लेकिन इन सभी कार्रवाइयों के बाद भी कई अहम सवाल अब भी बने हुए हैं। क्या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होगी? क्या आगे और कार्रवाई होगी? क्या श्रद्धालुओं के चढ़ावे का पूरा हिसाब सामने आएगा

इंदौर के केट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया, जिससे मंडप तक जाने का रास्ता पानी में डूब गया. ऐसे में दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया. मेहमानों द्वारा बनाया गया यह अनोखा वीडियो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

UP Police Corruption Case: हमीरपुर से वर्दी को बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घाटमपुर से ट्रक में लिफ्ट लेने वाले दरोगा ने कथित तौर पर ड्राइवर के 20 हजार रुपये उड़ा दिए. भागते वक्त पकड़े जाने और तलाशी में रुपये मिलने पर गुस्से में आए ड्राइवर ने बीच सड़क दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। aaj तेल के दाम नीचे आए और इसकी सबसे बड़ी वजह OPEC+ का उत्पादन बढ़ाने का फैसला माना जा रहा है। इससे आने वाले महीनों में बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया पर ग्लैमरस रील्स, लाखों फॉलोअर्स और चमक-दमक भरी जिंदगी... लेकिन अगर इसी चमक के पीछे ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का खौफनाक खेल चल रहा हो, तो क्या होगा? उत्तर प्रदेश के संभल से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर 'हनी ट्रैप' के जरिए युवक को फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगा है।

अमेरिकी वायुसेना के Collaborative Combat Aircraft (CCA) कार्यक्रम के तहत विकसित YFQ-44A Fury इन दिनों चर्चा में है. इसे F-22, F-35 और भविष्य के F-47 का 'छोटा भाई' कहा जा रहा है. यह एक मानवरहित (Unmanned) AI-सक्षम फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसे भविष्य में मानव संचालित लड़ाकू विमानों के साथ 'लॉयल विंगमैन' के रूप में उड़ाने की योजना है. हाल ही में इसके सफल उड़ान परीक्षण किए गए, जिनमें इसकी ऑटोनॉमस उड़ान, मिशन क्षमता और ऑपरेशनल प्रदर्शन का आकलन किया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भविष्य में हवाई युद्ध, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और निगरानी अभियानों की रणनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है