नोएडा के पिज्जा में ‘मुजम्मिल’ का थूक: हिंदू संगठनों ने किया बवाल, देखें सेक्टर-22 के दुकान का वायरल वीडियो
नोएडा के सेक्टर-22 (चौड़ा गांव) में पिज्जा में थूकने के आरोप में मुजम्मिल नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इटावा सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्ते का कब्जा, नींद से कब जागेंगे अधिकारी
UP News: इटावा के अंबेडकर अस्पताल का वीडियो वायरल, मरीजों के स्टेचर पर कुत्ता लेटा मिला. सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी और प्रशासन की लापरवाही कैमरे में कैद.
भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री
Chhota CM Yogi In Saharanpur: सहारनपुर के देवबंद में 2131 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान एक अलग ही नजारा दिखा. छात्र संस्कार चौधरी 'छोटा योगी' बनकर जनसभा में पहुंचा, जिसे सीएम योगी ने मंच पर बुलाकर प्यार दिया.
LIVE: बिहार में ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, BJP के 3 पुराने दिग्गजों की छुट्टी; मंच पर PM मोदी समेत आला नेता
Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में आज सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है. पीएम मोदी की मौजूदगी में निशांत कुमार समेत 31 मंत्री शपथ ले रहे हैं. बीजेपी के 3 पुराने नेताओं का पत्ता कटा है. देखें समारोह लाइव
Mamata Banerjee का इस्तीफा देने से इनकार, जानें अब कैसे बनेगी नई सरकार?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 15 साल तक सत्ता पर काबिज रही Mamata Banerjee की पार्टी (TMC) को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा—“मैं हारी नहीं हूं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी।” अब सवाल यही है कि अगर कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा देने से इनकार कर दे, तो आगे क्या होता है? क्या वो पद पर बनी रह सकती हैं, या सिस्टम उन्हें हटाने का रास्ता खुद बना लेता है...
Vijay Thalapathy का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक,Tamilnadu में चुनावी कैंपेन ने मचाई सियासी सुनामी
तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसी डिजिटल लहर देखने को मिली, जिसने चुनावी प्रचार की परंपरागत परिभाषा ही बदल दी. फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार विजय थलापति ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ ऐसा चुनावी मॉडल पेश किया, जिसने सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फैन नेटवर्क को मिलाकर राजनीति को सीधे जनता की मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचा दिया. नई पार्टी होने के बावजूद सिर्फ दो साल के भीतर TVK ने राज्य की राजनीति में जबरदस्त पकड़ बना ली और चुनावी नतीजों में बड़ा उलटफेर कर दिया.
Donald Trump का होर्मूज पर बड़ा फैसला, मच सकता है भूचाल! Project Freedom में लगी रोक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि ये फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है. पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच शांति समझौते की लगातार कोशिश कर रहा है.हालांकि इस फैसले के बावजूद ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.
Bhajan Lal Sharma का बड़ा ऐलान, Rajasthan को मिली बड़ी सौगात!
जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच मेट्रो फेज-2 को गेमचेंजर माना जा रहा है। प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक बनने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शहर के दक्षिणी हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। इस पैकेज के पहले चरण के तहत JMRC ने 918.04 करोड़ रुपये का LOA जारी कर दिया है, जिससे प्रोजेक्ट के ग्राउंड वर्क को रफ्तार मिल गई है।परियोजना के तहत सिर्फ मुख्य ट्रैक ही नहीं, बल्कि मेट्रो डिपो तक पहुंच के लिए एक स्पर लाइन भी बनाई जाएगी… इससे ट्रेनों के रखरखाव और संचालन में आसानी होगी… बताया जा रहा है कि यह कॉरिडोर औद्योगिक और रिहायशी इलाकों—खासतौर पर सीतापुरा और JECC—को जोड़ते हुए यात्रियों को बड़ा फायदा देगा जयपुर में जिस तरह ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में मेट्रो फेज-2 को एक बड़े समाधान के तौर पर देखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट ना सिर्फ सफर को तेज बनाएगा, बल्कि हजारों लोगों के रोज़मर्रा के आवागमन को भी आसान करेगा।
West Bengal में अचानक भड़की हिंसा, पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके से हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर 24 परगना के बामनघेरी में राजनीतिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है।
Bengal में BJP की जीत के बाद बुलडोजर पर निकली हनुमान जी की शोभायात्रा
पश्चिम बंगाल के Howrah से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। बीजेपी की जीत के बाद यहां हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि शोभायात्रा में बुलडोजर को भी शामिल किया गया, जिस पर हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी... यह शोभायात्रा इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते नजर आए। समर्थकों ने इसे जीत के जश्न के रूप में पेश किया, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं। मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, इस शोभायात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।




