Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

बिहार की राजनीति में वीआईपी सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहले ही Z+ सुरक्षा मिल चुकी थी, अब उनके बेटे निशांत कुमार को भी Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटाकर Z कर दी गई है और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया है। इस बदलाव को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, जिससे राज्य में नए सियासी संकेत मिल रहे हैं।

PM Modi Address To Nation LIVE: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश किए जाने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं.

बिहार के गोपालगंज से आने वाले 21 साल के साकिब हुसैन ने आईपीएल 2026 में बड़ा धमाका कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। साकिब का सफर आसान नहीं था। उनके पिता एक मजदूर थे और घर की हालत बहुत कमजोर थी। कभी जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे। लेकिन मां ने अपने गहने बेचकर उनके क्रिकेट स्पाइक्स दिलाए 17 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के लिए डेब्यू किया और लगातार मेहनत करते रहे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें सिर्फ 30 लाख रुपये में SRH ने खरीदा और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी रफ्तार से सबको चौंका दिया। अब साकिब हुसैन सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि संघर्ष और सपनों की जीत की कहानी बन चुके हैं।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर संसद में जोरदार बहस जारी है। इसी बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं और वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार की सराहना की। वहीं परिसीमन को लेकर भी उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज हो सकती है।

लाहौर में कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आमिर हमजा पर दिनदहाड़े फायरिंग की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब वह एक न्यूज चैनल के बाहर मौजूद था. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया हैं. इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल हैं. पूरी खबर को जानने के लिए देखे ये विडियो.

महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को ‘गिरगिट’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी समय-समय पर अपना रुख बदलती रही है। मायावती ने SC, ST और OBC वर्गों के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इन वर्गों को अब भी पूरा न्याय नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेता सी.पी. जोशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। सी.पी. जोशी के मुताबिक यह अधिनियम देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसको लेकर देखिए हमारे संवाददाता राजीव तिवारी की सी पी जोशी से खास बातचीत।

ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर “बी टीम” होने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रत्याशी का कहना है कि राज्य की मौजूदा राजनीति में जनता के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की उनसे खास बातचीत।

AAP के Deputy Leader पद से हटाए जाने के बाद पहली बार संसद में राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. देखिए संसद में राघव चड्ढा ने क्या कहा और इस बयान के क्या मायने हैं.

पाली के रामदेव रोड पर आवारा कुत्तों से बचने के दौरान बाइक सवार युवक खंभे से टकरा गया, हादसे में बच्चा भी घायल हुआ. CCTV वीडियो वायरल होने के बाद नगर परिषद की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है...