Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kannauj News: निर्माणाधीन स्टेशन की छत गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू अभियान जारी

Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के समय मौके पर करीब 35 मजदूर मौजूद थे. रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 12 मजदूरों को मलबे से बचाया जा सका है.

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर के स्टेशन पर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. इस दौरान शनिवार को स्टेशन के एक निर्माणाधीन हिस्से की छत ​भरभराकर गिर गई. स्टेशन की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटल उस समय अचानक गिर गया, जब मजदूर निर्माण कार्य में व्यस्त थे. खबर है कि इसके नीचे 30 से 35 मजदूर काम कर रहे थे. उनके मलबे में दबे होने की आशंका है. उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. स्थानीय लोगों और रेलवे की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

हादसे के समय मौके पर करीब 35 मजदूर मौजूद थे. रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 23 मजदूरों को मलबे से बचाया जा सका है.

छत की शटरिंग गिरने से हादसा

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट (DM) शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब निर्माणाधीन छत की शटरिंग गिर गई. हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए श्रमिकों को बचाना है. हम बचाव कार्यों के लिए अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं.’

राज्य सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों को 5,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital