Swami Avimukteshwaranand से जुड़े मामले पर भड़के Prayagraj के आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण
संगम तट पर डटे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है...इस विवाद में एक और संत की एंट्री हो गई है...धरना और प्रशासन से विवाद पर भड़के प्रयागराज के मिथिलेश नंदिनी शरण...उन्होंने और क्या कहा आइए आपको विस्तार से सुनाते हैं
Shakeel Ahmad On Rahul Gandhi : शकील अहमद का बड़ा बयान, चमचों से घिरे रहते हैं Rahul Gandhi
जाने माने कांग्रेसी नेता के तौर पहचान रखने वाले शकील अहमद डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस के महासचिव भी रह चुके हैं. कई राज्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर थी. लेकिन मामला ऐसा होता है कि बिहार विधानसभा चुनाव होता और चुनाव खत्म होते ही इनका इस्तीफा आ जाता है.
Mumbai में Urban Company से मसाज बुक करना महिला को पड़ा भारी, जमकर हुई मारपीट
मुंबई के वडाला इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां ऑनलाइन ऐप के जरिए बुलाई गई मसाज थेरेपिस्ट और महिला कस्टमर के बीच घर के अंदर जबरदस्त मारपीट हो गई. मसाज बेड के साइज और थेरेपिस्ट के व्यवहार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हाथापाई पर उतर आईं. झगड़े के दौरान दोनों ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया. कस्टमर ने बाल खींचने और जमीन पर गिराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Maharashtra : Lonar Lake में अचानक बढ़ा 20 फीट पानी, डूब गए प्राचीन मंदिर
महाराष्ट्र के बुलढाणा में स्थित दुनिया की मशहूर 'उल्कापिंड झील' लोनार (Lonar Lake) में एक बड़ी भौगोलिक हलचल देखी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में झील का जलस्तर 20 फीट तक बढ़ गया है, जिससे किनारे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और कमलजा देवी मंदिर जलमग्न होने लगे हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खारे पानी की झील में अब मछलियां दिखाई दे रही हैं
Greenland Conflict : Putin ने Trump को बताया नया Rate, Europe के जख्मों पर छिड़का नमक
क्या दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप 'ग्रीनलैंड' सिर्फ 23 अरब रुपये में बिकने वाला है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने की जिद के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तूफान ला दिया है। पुतिन ने अलास्का के ऐतिहासिक सौदे का हवाला देते हुए ग्रीनलैंड की ऐसी कीमत लगाई है कि यूरोप तिलमिला उठा है। देखिए कैसे पुतिन ने अमेरिका और यूरोप के बीच की दरार को और गहरा कर दिया।
Bhojshala Dispute : पूजा या नमाज़? SC ने सुना दिया अपना फैसला
मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला एक बार फिर विवाद के केंद्र में है. हिंदू पक्ष इसे सरस्वती मंदिर बताकर पूरे दिन पूजा की मांग कर रहा है. वहीं मुस्लिम पक्ष दोपहर में नमाज़ की अनुमति चाहता है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को संतुलन बनाकर समाधान निकालने को कहा है. विवाद को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं .
Jammu Kashmir के Doda में बड़ा हादसा, एक साथ कई जवान शहीद
जम्मू कश्मीर में सेना का एक कैस्पर डोडा के भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है. इसी बीच जा रहा सेना का कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है. जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है.एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई.
Border 2 में नजर आएंगे Akshay Khanna, ‘घर कब आओगे’ गाने से entry
90 के दशक के लोगों के लिए बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी,बल्कि एक ऐसा इमोशन था,जो आज भी दिलों में जिंदा है।देशभक्ति, कुर्बानी और जज्बे की वो कहानीआज भी लोगों की आंखें नम कर देती है। यही वजह है कि अब जब बॉर्डर 2 आने वाली है,तो फैन्स का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं..और दर्शकों की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है।
Donald Trump का Greenland को लेकर बड़ा फैसला,अचानक बदली रणनीति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने रुख पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे के चलते कई देशों पर प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं करेंगे।
Independence day और Republic day पर झंडा फहराने का तरीका अलग क्यों है? जानें वजह
15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 ये दोनों दिन भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने के नियम अलग-अलग होते हैं? इस वीडियो में जानिए ध्वजारोहण और Flag Unfurling का अंतर, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की भूमिका के पीछे का कारण, और लाल किले पर फहराए जाने वाले तिरंगे की रस्सी से जुड़ी एक अनोखी परंपरा. यह कहानी सिर्फ झंडे की नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी और संविधान की आत्मा की है.





