Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, 20 जनवरी को जुटेंगे दुनियाभर के दिग्गज

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

Donald Trump Oath Ceremony

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. ट्रंप का शपथ समारोह भव्य तरीके से मनाए जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसमें दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों से लेकर उद्योगपति और राजनेता शामिल होंगे. इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भी शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है.

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर होंगे शामिल

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ट्रंप 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे.

यह भी पढ़ें- Trump Porn Star Case: डोनाल्ड ट्रंप बिना शर्त बरी, जेल या जुर्माने की नहीं मिली सजा, 20 जनवरी को लेंगे शपथ

एस. जयशंकर की इस यात्रा से भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. अमेरिका के नए प्रशासन के कार्यकाल की शुरुआत हो रही है, और इस अवसर पर जयशंकर अन्य अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे. समारोह में शामिल होने के साथ ही, वे नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital