Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पृथ्वी से दूर होता जा रहा है चंद्रमा? NASA ने जो दावा किया है, वो बेहद ही चौंकाने वाला है, पढ़ें क्या है वजह

शोध के अनुसार, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच बढ़ रही दूरी की इस खोज में कई दिलचस्प जानकारियां निकल सकती हैं.

NASA

पृथ्वी से बढ़ रही है चंद्रमा की दूरी.

अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. इन रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात अध्ययन में जुटे हुए हैं. इसी बीच अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसमें कहा गया है कि चांद लगातार पृथ्वी से दूर होता जा रहा है.

नासा ने किया दावा

स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी से हर साल 3.8 सेंटीमीटर की दर से दूर हो रहा है. प्राचीन काल में चंद्रमा समय मापने का एक प्रमुख हिस्सा था. इसका इस्तेमाल हमारे पूर्वजों द्वारा कैलेंडर के रूप में करते थे, लेकिन अब नासा के इस दावे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें ये भी माना जा रहा है कि जिस गति से चंद्रमा पृथ्वी से दूर हो रहा है, उसके हिसाब से करीब डेढ़ अरब साल पहले चंद्रमा पृथ्वी से काफी नजदीक रहा होगा.

क्या है वजह?

यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूबेक में प्रोफेसर जोशुआ डेविस, विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के अनुसंधान सहयोगी मार्ग्रीट लैंटिन्क ने इस पर रिसर्च किया है. उनके इस शोध के अनुसार, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच बढ़ रही दूरी की इस खोज में कई दिलचस्प जानकारियां निकल सकती हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, मिलनविच चक्र चंद्रमा के पृथ्वी से दूर जाने का एक अहम कारण हो सकता है. ये चक्र Earth के ऑर्बिट के आकार और उसके अक्ष में एक बहुत ही छोटे डेविएशन को भी दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- जानें क्यों अब धरती पर लंबे होते जा रहे हैं दिन? क्या आने वाले सालों में दिखेगा बड़ा बदलाव, नई रिसर्च ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

बता दें कि ये चक्र ही चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी को भी निर्धारित करते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा 2.46 अरब साल पहले पृथ्वी से 60,000 किमी की दूरी पर था, जो वर्तमान दूरी से कम है. इसका मतलब है कि धरती को रोजाना 17 घंटे सूरज की रोशनी मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital