Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आज ही के दिन जारी हुआ था आजाद भारत का पहला डाक टिकट, जानें कौन-कौन से टिकट किए गए थे जारी

भारत की स्वतंत्रता के अवसर पर तीन डाक टिकट जारी किए गए. उन सभी पर 15 अगस्त, 1947 की तारीख और देवनागरी लिपि में ‘जय हिंद’ शब्द अंकित थे.

15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद भारतीय डाक और तार विभाग एक विशेष डाक टिकट जारी करके इस अवसर को यादगार बनाना चाहता था. हालांकि, उस वक्त विभाजन और अन्य कई तरह के अड़चनों के कारण विभाग ऐसा नहीं कर सका.

स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट (First Postage Stamp) आखिरकार आज की तारीख यानी 21 नवंबर, 1947 को जारी किया गया था. इसमें भारतीय ध्वज के साथ देशभक्तों का नारा, जय हिंद (भारत अमर रहे) सबसे ऊपर दाहिने कोने में दर्शाया गया है. इसका मूल्य साढ़े तीन आना था.

स्वतंत्र भारत का पहला टिकट

भारत की स्वतंत्रता की याद में तीन डाक टिकट जारी किए गए थे. इन सभी पर 15 अगस्त, 1947 की तारीख और देवनागरी लिपि में ‘जय हिंद’ लिखा हुआ था. नवंबर 1947 में जारी किए गए पहले डाक टिकट में भारतीय ध्वज को दर्शाया गया था, जो बादलों के बीच आसमान में उड़ रहा था. इसका मूल्य 3.5 आना था.

दिसंबर 1947 में दो और टिकट जारी

दिसंबर 1947 में अन्य दो डाक टिकट जारी किए गए. उनमें से एक में अशोक स्तंभ को दर्शाया गया था, जो 250 ईसा पूर्व में सारनाथ में मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए स्तंभ का शीर्ष था. इस डाक टिकट पर तीन एशियाई शेरों (चौथा छिपा हुआ) की छवि थी, दाईं ओर एक बैल और बाईं ओर एक घोड़ा, और नीचे एक घंटी के आकार का कमल था. इसकी कीमत डेढ़ आना थी. उड़ते हुए डगलस डीसी-4 विमान के चित्र का एक और डाक टिकट जारी किया गया था, जिसकी कीमत 12 आना थी.

एशिया का पहला देश

1852 में भारत एशिया का पहला देश बना जिसने अपना डाक टिकट जारी किया. सिंध जिले में शुरू किया गया और गोलाकार आकार का यह टिकट “सिंधे डॉक” जिले के गवर्नर सर बार्टले फ्रेरे द्वारा लाए गए डाक सुधारों के हिस्से के रूप में पेश किया गया था.

कलकत्ता में पहला जनरल पोस्ट ऑफिस

1720 के दशक की शुरुआत में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुख्य रूप से आंतरिक संचार के लिए एक डाक सेवा स्थापित की थी. 1766 में तत्कालीन गवर्नर-जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने एक नियमित डाक प्रणाली स्थापित की. 1774 में वॉरेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में पहला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) स्थापित करने की पहल की थी. फिर 1786 में मद्रास GPO खोला गया, उसके बाद 1794 में बॉम्बे GPO खोला गया था.

1854 में पूरे देश में मान्यता प्रप्त डाक टिकट जारी

पोस्ट ऑफिस एक्ट, 1837 ने सरकार को ईस्ट इंडिया कंपनी के क्षेत्रों में पत्र भेजने का विशेष अधिकार दिया. 1854 में पूरे देश में एक समान डाक दरें शुरू की गईं. इसी साल 1854 में पूरे भारत में मान्यता प्रप्त पहला डाक टिकट जारी किया गया, जिस पर महारानी विक्टोरिया का चित्र था. उसी वर्ष भारत में रेलवे मेल सेवा भी  शुरू की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital