Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जाल में फंसी 18 किलो की मछली तो मछुआरों के उड़ गए होश, बोले- जरूर आसमान से आई है

Bangladesh: हालांकि मछली के दाम के बारे में किसी तरह की कोई सूचना नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काफी मंहगी बिकी होगी.

Big Fish

बांग्लादेश में मिली विशालकाय मछली

Bangladesh: आमतौर पर मछली का वजन दो या तीन किलो का होता है. लेकिन बीते साल सितंबर में बांग्लादेश के मछुआरे तब हैरान रह गए जब उन्हें नदी से एक विशाल और कापी वजनी मछली मिली. इसके बाद तो मछुआरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

पदमा नदी से मिली कातला

बांग्लादेश की पदमा नदी में मछुआरों ने जब अपना जाल डाला तो उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि आज उन्हें पानी में कुछ ऐसा मिलने वाला है जिसका कल्पना उन्होंने शायद ही जिंदगी में कभी की होगी. नदी में मछुआरों को 18 किलो वजनी और विशाल कातला मछली मिली. जानकारों के अनुसार आमतौर पर कातला मछली 2 से लेकर ढाई किलो तक की ही होती है.

पहली बार बांग्लादेश में मिली ऐसी मछली

स्थानीय लोगों का दावा है कि बांग्लादेश में यह पहली बार है कि इतनी वजनी मछली मिली है. बताया जा रहा है कि यह खुद में एक रिकॉर्ड है. वहीं कुछ मछुआरों ने तो मछली को लेकर यह कह दिया कि ये आसमान से धरती पर उतरी है. वहीं इतनी विशाल मछली के मिलने की सूचना पाकर इसे देखने वालों की काफी भीड़ लगी रही. सब मछली को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे. कोई इसे कुदरत का करिश्मा बता रहा था तो कोई इसकी विशालता को लेकर ताज्जुब कर रहा था. स्थानीय लोगों में काफी दिनों तक इस बात की चर्चा थी.

इसे भी पढ़ें: इस देश में रहते हैं सिर्फ 27 लोग, जानिए 2 फ्लैट के बराबर जगह वाले इस अनोखे देश के बारे में

गुरुदेव हल्दर ने पकड़ी मछली

मछली को पकड़ने वाले का नाम गुरुदेव हल्दर बताया जा रहा है. मछुआरे गुरुदेव इस विशाल मछली को बांग्लादेश के दौलतदिया फेरी घाट टर्मिनल पर बेचने पहुंचे थे. जहां एक लोकल व्यापारी मोहम्मद चंदू मोल्लाह ने इसे खरीद लिया. उनके अलावा भी कई लोगों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन यह अंत में उन्हीं के हाथ लगी.

हालांकि मछली के दाम के बारे में किसी तरह की कोई सूचना नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काफी मंहगी बिकी होगी. पदमा नदी में इससे पहले भी एक हिल्सा मछली मिली थी. लेकिन इतनी बड़ी कातला मछली मिलने की यह पहली सूचना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital