Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

8 अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायली सेना की ओर से लेबनानी-इजरायली सीमा पर गोलीबारी की जा रही है. जबकि, गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है.

Israeli Airstrikes In Lebanon
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

Israeli Airstrikes In Lebanon: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों के कारण उनके देश में 2,367 लोग मारे गए हैं वहीं 11,088 घायल हो गए हैं. ये आंकड़ा 8 अक्टूबर 2023 से अब तक का है. गुरुवार को मंत्रालय ने बताया कि 15 अक्टूबर को लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायली हवाई हमलों में मृतकों की संख्या 17 और घायलों की संख्या 182 हो गई.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की मानें तो, दक्षिण में तीन लोग मारे गए और 92 लोग घायल हो गए. नबातियेह प्रांत में नौ लोग मारे गए और 49 घायल हो गए. वहीं, बेका घाटी में पांच लोग मारे गए और 26 लोग घायल हो गए. इसके अलावा, बालबेक हरमेल प्रांत में 15 लोग घायल हो गए. 23 सितम्बर से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला कर रही है.

8 अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायली सेना की ओर से लेबनानी-इजरायली सीमा पर गोलीबारी की जा रही है. जबकि, गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है. यह हवाई अभियान पिछले वर्ष हमास के इजरायली हमले के बाद बढ़े हैं. गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में 42,400 से अधिक लोग मारे हए. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

दुनिया के बड़े देशों और संगठनों ने मध्य पूर्व के बिगड़ते हालात को लेकर कई चेतावनी जारी की. तमाम कोशिशों के बीच भी शांति वार्ता पर बात नहीं बन पाई. इस बीच इजरायल की ओर से गाजा और लेबनान पर हवाई हमले जारी रहे. हालात ने गंभीर मोड़ तब और ले लिया जब इजरायल ने 1 अक्टूबर को दक्षिण लेबनान में प्रवेश कर जमीनी कार्रवाई शुरू की.


ये भी पढ़ें- “तीन साल से ट्रूडो के साथ मेरे सीधे संबंध”, खालिस्तानी आतंकी Pannu ने किया चौंकाने वाला खुलासा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital