Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान के आओमोरी प्रांत के पास देर रात 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया, जिसके बाद मौसम विभाग (JMA) ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी.

Japan-hit-by-7.6-magnitude-quake-Tsunami-warning-issued

जापान के आओमोरी प्रांत के पास देर रात आए 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है. भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विभाग (JMA) ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है. शक्तिशाली झटकों के बाद राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, जबकि पड़ोसी देश फिलीपींस ने खतरे से इनकार किया है.

सुनामी की चेतावनी

जापान मौसम विभाग (JMA) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. भूकंप रात 11:15 बजे आया. इसके तुरंत बाद होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. भूकंप का केंद्र आओमोरी के तट से करीब 80 किलोमीटर दूर समुद्र में था, और इसकी गहराई 50 किलोमीटर बताई गई. एजेंसी ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 7.2 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.6 किया गया.

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है. यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है. हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं.

फिलीपींस के लिए कोई खतरा नहीं

फिलीपींस की मॉनिटरिंग एजेंसी फीवोल्क्स (Phivolcs) ने कहा है कि इस भूकंप से फिलीपींस को किसी तरह का सुनामी खतरा नहीं है. फीवोल्क्स ने भी भूकंप की तीव्रता 7.6 ही दर्ज की और बताया कि झटके रात 10:15 बजे (फिलीपींस समय) महसूस किए गए. गहराई करीब 51 किलोमीटर मापी गई. अमेरिकी संस्था USGS ने भी भूकंप की तीव्रता 7.6 ही दर्ज की है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital