होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Ajab Gajab: अक्सर आपने लोगों को कोई चीज़ भूलते हुए सुना और देखा होगा. ऐसा कई बार होता है कि कोई शख्स कहीं जाए और अपनी कोई कीमती चीज़ भूलकर चला आता है. लेकिन आपने शायद ही सुना हो कि कोई अपनी पत्नी को भूल आया हो. ये बेहद दिलचस्प मामला थाइलैंड से आया है, जहां एक ड्राइवर पति अपनी पत्नी को रास्ते में ही भूल गया और 150 किलोमीटर से भी आगे चला गया. यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
दरअसल यहां पर एक पति यही भूल गया कि वह कार में अपनी पत्नी के साथ रोड ट्रिप पर निकला है. उसकी इस गलती की वजह से पत्नी को करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ गया. एक जर्नलिस्ट की मदद से वह महिला अपने घर पहुंच सकी थी. सारे फसाद की जड़ वह टॉयलेट ब्रेक था जिसकी वजह से पति की याददाश्त थोड़ी देर के लिए चली गई थी.
थाइलैंड के रहने वाले 55 साल के बूनटन चेनसू अपनी पत्नी 49 साल की अमनुय चाइमून के साथ 25 दिसंबर को अपने होमटाउन महासारा खाम प्रांत के लिए गए थे. अचानक बूनटन को टॉयलेट ब्रेक लेना पड़ गया था. सड़क के किनारे उन्होंने अपनी कार रोकी और टॉयलेट ब्रेक पर चले गए. कोई भी पब्लिक टॉयलेट न होने के कारण पत्नी अमनूय को भी कार से बाहर निकलना पड़ा. वह पास के जंगल में ही चली गईं. जब पति लौटा तो उसे लगा ही उनकी पत्नी कार में हैं. वह कार लेकर आगे चले गए. जब अमनूय वापस आईं तो उन्हें कार नजर नहीम आई. करीब 20 किलोमीटर तक चलने के बाद वह सुबह पांच बजे काबिन बुरी जिले तक पहुंच सकी. वहां पहुंच कर उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि वह उनके पति को कॉल करें. लेकिन उन्हें अपने पति का नंबर भी याद नहीं था. उन्होंने अपने मोबाइल पर कॉल किया और 20 बार कॉल करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया.
सुबह आठ बजे उनका संपर्क किसा तरह अपने पति से हो सका. पति को यह मालूम ही नहीं था कि उनकी पत्नी कार में मौजूद नहीं हैं. जब तक उन्हें कॉल किया गया चह 160 किलोमीटर तक आगे जा चुके थे. जैसे ही उन्हें सबकुछ पता चला वह फौर वापस आए. उन्होंने अपनी पत्नी को सॉरी कहा और उन्हें साथ ले गए.
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…