Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इमरान खान ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, हमले के बाद कही ये बात

हमले में जख्मी हुए इमरान खान

हमले में जख्मी हुए इमरान खान

Edited by Shivam

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘आजादी मार्च’ पर फायरिंग से दुनिया भर में हलचल है. वैसे इस तरह की घटना की भविष्यवाणी पाकिस्तान को समझने वालों ने पहले ही कर दी थी. यही नहीं खुद इमरान खान ने मार्च के दौरान अपनी जान का खतरा बताया था. पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के हवाले से बताया जा रहा है कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद उनकी प्रतिक्रिया मीडिया में आई और उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उन्हें एक नई जिदंगी दी है और वो दोबारा नई ताकत से अपनी लड़ाई लड़ेंगे.

कैसे हुआ इमरान पर हमला

डॉन न्यूज टीवी ने बताया कि इमरान खान लॉन्ग मार्च लेकर इस्लामाबाद की ओर बढ़ थे तभी हमलावरों ने हमला कर दिया. गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर एक शख्स ने उनके कंटेनर पर उस वक्त फायरिंग की जब वह समर्थकों को संबोधित कर रहे थे.

हमले के बाद रैली में हड़कंप मच गया और कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हमलावर ने कंटेनर पर नीचे से ऊपर की ओर फायरिंग की थी. इसलिए इमरान खान समेत कई लोगों के सिर्फ पैर में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें बुलेटप्रूफ कार में अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

https://twitter.com/PTIofficial/status/1588137362760007680?s=20&t=0SypkQ3KvQLyq0QhB6mp5Q

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया है कि हमलावर पहले से इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही कंटेनर पास उनके पास पहुंचता है. हमलावर फायरिंग शुरू कर देते है. जियो न्यूज के मुताबिक इस हमले में फवाद चौधरी और फैसल जावेद भी घायल हुए हैं.

सरकार का कर रहे थे विरोध

बता दें इमरान खान ने पाकिस्तान में चुनावों की तारीख की घोषणा होने तक विरोध का ऐलान किया था. पाकिस्तान में 10 महीने तक ये विरोध चलना था. बता दें कि सरकार विरोधी लॉन्ग मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. मार्च का आज 7वां दिन था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest