Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

US Visa for Indian: अगर US जाकर करना चाहते हैं स्टडी और जॉब, तो अब Visa के लिए नहीं करना होगा इंतजार!

अमेरिका के विदेश विभाग का कहना है कि वीजा से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक तेजी से पूरी की जा रही हैं. 2023 में हम कोरोना काल से पहले के स्तर पर पहुंच सकते हैं.

US Visa for Indian

अमेरिका के वीजा के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा

US Visa for Indian: अमेरिका में पढ़ाई, काम या फिर घूमने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अमेरीकी विदेश विभाग ने भारत (US Visa for Indian) जैसे देशों से मिलने वाले वीजा आवेदनों के निस्तारण में देरी पर बयान दिया है. अमेरिका के विदेश विभाग की माने तो वीजा से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक तेजी के साथ से पूरी की जा रही हैं. उम्मीद है कि 2023 में ये आंकड़ा कोरोना काल से पहले की स्थिति में पहुंच सकता है. अमेरीकी विदेश विभाग का कहना है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैध यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

विदेश विभाग ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि वीजा साक्षात्कार की प्रतीक्षा अवधि को सफलतापूर्वक घटा रहा है. हमने ये महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अमेरिकी विदेश सेवा कर्मियों की भर्ती दोगुनी कर दी है. अमेरीकी विदेश विभाग ने अपने प्रेस नोट में आगे कहा है कि वीजा प्रक्रिया को पूरा करने का काम अनुमान से अधिक तेजी से हो रहा है और 2023 में हम कोरोना काल से पहले के स्तर पर पहुंच सकते हैं.

कोरोना प्रतिबंधों को बताया कारण

वीजा आवेदन निस्तारण प्रक्रिया में हो रही देरी के पीछे का कारण बताते हुए विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी वीजा (US Visa for Indian) के लिए कई आवेदकों को देश के कानून के अनुसार व्यक्तिग रूप से उपस्थित होना आवश्यक है. हालांकि, हमारे विदेशी वाणिज्य दूतावास जैसे स्थानों पर कोरोना महामारी संबंधी स्थानीय प्रतिबंधों ने वीजा आवेदनों के निस्तारण की हमारी क्षमता को नियंत्रित कर दिया है. इसने कहा गया है कि इससे वीजा आवेदनों की संख्या कम हो गई है.

ये भी पढ़ें : पहली बार बेटी संग नजर आए किम जोंग, मिसाइल परीक्षण के वक्त पत्नी भी रहीं मौजूद

विदेश मंत्री ने उठाया था मुद्दा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सितंबर महीने में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक कर वीजा का मुद्दा उठाया था, जिस पर अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि वो इस मामले के प्रति संवेदनशील हैं और उनके पास इससे निपटने की योजना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital