Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के आपूर्तिकर्ताओं पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका की विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दिये गये बयान मे ये जानकारी साझा कि है कि हमने ऐसी चार कंपनियों पर रोक लगा दी है जो बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने वाले हथियारों के निर्माण और उनके प्रसार करने को लेकर शामिल थे.

Ballistic missile

Ballistic missile

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US imposes sanctions on Chinese Belarus companies:  वैसे तो पाकिस्तान दूसरे देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कुछ ना कुछ आवश्यक प्रयोग करता रहता है.लेकिन अमेरिका ने इस बार पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका दिया है. अमेरिका की विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दिये गये बयान मे ये जानकारी साझा कि है कि हमने ऐसी चार कंपनियों पर रोक लगा दी है जो बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने वाले और खतरनाक हथियारों के निर्माण और उनके प्रसार करने को लेकर शामिल थे. अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने पर चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर रोक लगा दिया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि हमने जिस कंपनियों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट, शीआन लोंगडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड शामिल हैं. इन कंपनियों ने पाकिस्तान के लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम सहित उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल-योग्य वस्तुओं की आपूर्ति की है.

इन चार कंपनियों के द्वारा पाकिस्तान को की गई आपूर्ति

अमेरिकी विदेश विभाग की फैक्टशीट के मुताबिक इन चार कंपनियों ने पाकिस्तान आपूर्ति की है जिस पर रोक लगाया गया है.

– बेलारूस स्थित मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट ने पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए विशेष वाहन चेसिस की आपूर्ति करने के लिए काम किया है. ऐसी चेसिस का उपयोग पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास परिसर (एनडीसी) द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए लॉन्च सपोर्ट सिस्टम के रूप में किया जाता है, जो मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था श्रेणी (एमटीसीआर) I बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार है.

–पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) स्थित शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए फिलामेंट वाइंडिंग मशीन सहित मिसाइल से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति की है, हमारा जहां तक पूर्वानुमान है कि यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय रक्षा परिसर (एनडीसी) के प्रयोग के लिये बनाया गया था. रॉकेट मोटर केस बनाने के लिए फिलामेंट वाइंडिंग मशीनों का उपयोग किया जा सकता है.

–पीआरसी स्थित तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड ने पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति की है, जिसमें स्टिर वेल्डिंग उपकरण (जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका का पूर्वानुमान है कि इसका उपयोग अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों में उपयोग किए जाने वाले प्रणोदक टैंक के निर्माण के लिए किया जा सकता है) और एक रैखिक त्वरक प्रणाली (जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका पूर्वानुमान करता है कि इसका उपयोग ठोस रॉकेट मोटर्स के निरीक्षण में किया जा सकता है). तियानजिन क्रिएटिव की खरीद संभवतः पाकिस्तान के अंतरिक्ष और स्पेस एंड अपर एटमॉसफेयर रिसर्च ऑर्गेनाइजेश (SUPARCO) के लिए नियत थी, जो पाकिस्तान की MTCR श्रेणी I बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास और उत्पादन करता है.

–पीआरसी स्थित ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड ने बड़े व्यास वाले रॉकेट मोटर्स के परीक्षण के लिए उपकरणों की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान के स्पेस एंड अपर एटमॉसफेयर रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम किया है. इसके अलावा, ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड ने पाकिस्तान की एजेंसी नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स को बड़े व्यास वाले रॉकेट मोटर्स के परीक्षण के लिए उपकरण की आपूर्ति करने का भी काम किया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital