Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फेसबुक में नई भर्ती पर रोक, 12 हजार कर्मियों पर छंटनी की तलवार, IT में नौकरी गंवाने वालों के आंकड़ें परेशान करने वाले हैं

फेसबुक के 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शुमार फेसबुक के 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट बन गया है. रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा सोशल प्लेटफॉर्म के करीब 15 फीसदी कंर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. आपको बता दें कि बीते महीनों स्नैपचैट, रॉबिनहुड, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं.

वैश्विक स्तर पर बदलते हालात को देखते हुए और तय लक्ष्य, राजस्व हासिल नहीं कर पाने की चुनौतियों के बीच बीते कुछ महीनों में कई कंपनियों ने वर्कफोर्स को कम कर दिया है. क्रंचबेस ने बीते अप्रैल में डाटा जारी करते हुए कहा था कि अप्रैल 2022 तक दुनियाभर के आईटी सेक्टर की 342 से अधिक टेक कंपनियों और स्टार्टअप में 43,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की गई थी. अप्रैल के बाद से लागातार टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं.

जुकरबर्ग ने दिए संकेत

वैश्विक टेक जायंट मेटा इंक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के कर्मचारियों की छंटनी के संकेत दे दिए हैं. रिपोर्ट की माने तो साप्ताहिक सवाल-जवाब सेशन में कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने 15 फीसदी हेडकाउंट लेऑफ के संकेत दिए. इस हिसाब से करीब 12,000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है.

नई भर्तियों पर रोक

मार्क जुकरबर्ग ने सवाल-जवाब के दौरान बताया कि मुझे उम्मीद थी कि अर्थव्यवस्था अब तक और अधिक स्पष्ट रूप से स्थिर हो जाएगी, लेकिन जो हम देख रहे हैं उससे अभी तक ऐसा नहीं लग रहा है, इसलिए हम कुछ हद तक रूढ़िवादी योजना बना रहे हैं. फेसबुक ने ऑपरेशनल मार्जिन बनाए रखने के लिए नई भर्तियों पर रोक लगा दी है.

जून में हायरिंग घटाने का फैसला

फेसबुक का भर्तियों रोकने का निर्णय गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के नक्शेकदम के रूप में लिया गया है. बीते महीनों में इन दिग्गज कंपनियों ने भी मार्जिन बनाए रखने और राजस्व बेहतर करने के लिए नई भर्तियों पर रोक लगाई थी. पैरेंट कंपनी मेटा ने जून में इंजीनियर्स की हायरिंग में 30 फीसदी कटौती की बात कही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital