Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बांग्लादेश: शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट में रहे 8 मंत्रियों समेत 6 सांसदों के देश छोड़ने पर लगा प्रतिबंध

5 अगस्त को बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही देश की स्थिति ठीक नहीं है. इस घटना के बाद से ही उनकी पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.

Sheikh Hasina
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान कैबिनेट में रहे आठ मंत्रियों और उनकी पार्टी अवामी लीग के 6 सांसदों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. बांग्लादेश के एंटी करप्शन कमीशन के वकील हुसैन जहांगीर ने इस बात की पुष्टी की है.

जिन पूर्व सांसदों को देश छोड़ने से रोका गया है, उसमें सलीम उद्दीन, कुजेंद्र लाल त्रिपुरा, काजिम उद्दीन, मामुनूर रशीद किरण, जियाउर रहमान और नूर आलम चौधरी शामिल हैं. इन सबके बीच, बांग्लादेशी कोर्ट ने शेख हसीना सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे टीपू मुंशी की 4 दिन की रिमांड को मंजूर कर दी है.

राजधानी ढाका के बड़दा थाना क्षेत्र में सुमोन सिकदर नामक शख्स की हत्या मामले में टीपू मुंशी को रिमांड पर लिया गया है. इस मामले में उन्हें रैपिड एक्शन बटालियन ने गिरफ्तार किया था.

बता दें कि 5 अगस्त को बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही देश की स्थिति ठीक नहीं है. पीएम शेख हसीना को त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि वह त्यागपत्र देने के तुरंत बाद ही भारत आ गई थीं और सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं. वहीं इस घटना के बाद से ही उनकी पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- शेख हसीना के आरोपों के बाद अमेरिका ने दिया ये बड़ा बयान, कहा-“बांग्लादेश के तख्तापलट में हमारा कोई हाथ नहीं”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital