Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शेख हसीना का साथ देने पर भारत से बदला ले रहा बांग्लादेश, अब इस चीज के निर्यात पर लगाया बैन

Bangladesh Ban Ilish Fish: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हिलसा मछली के निर्यात पर बैन लगा दिया है. बंगाली लोग दुर्गा पूजा से ठीक पहले खिचड़ी के साथ इलिश (हिलसा मछली) खाना पसंद करते हैं.

muhammad yunus

मोहम्मद यूनुस.

Bangladesh Ban Ilish Fish: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार रोजाना नए फैसले ले रही है. वर्तमान सरकार शेख हसीना के कई फैसलों को पलट चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले बांग्लादेश ने एक नया फैसला लिया है. बांग्लादेश के इस फैसले का असर भारत पर पड़ेगा. बंगाल के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा.

हिलसा मछली के निर्यात पर बैन

बता दें कि बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हिलसा मछली के निर्यात पर बैन लगा दिया है. ऐसे में दुर्गा पूजा से पहले लिए गए इस फैसले से बंगाल के लोगों को खास नुकसान होगा. बांग्लादेश के इस फैसले के बाद अब बंगाल में हिलसा मछली के भाव में काफी वृद्धि हुई है. आलम यह है कि अब बंगाल के लोगों को हिलसा मछली खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले बंगाली लोग खिचड़ी के साथ इलिश (हिलसा मछली) खाना पसंद करते हैं.

क्यों लगा इलिश के निर्यात पर बैन?

भारत को इलिश यानी हिलसा मछली के निर्यात के बारे में, बांग्लादेश के मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय की सलाहकार, फरीदा अख्तर ने बताया कि सरकार ने स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से यह प्रतिबंध लगाया है. फरीदा अख्तर ने कहा, “हम इलिश के निर्यात की अनुमति नहीं दे सकते, जबकि हमारे अपने लोग इसे खरीद नहीं सकते. इस साल, मैंने वाणिज्य मंत्रालय को दुर्गा पूजा के दौरान भारत में किसी भी इलिश के निर्यात को रोकने का निर्देश दिया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital