Bharat Express DD Free Dish

क्या पाकिस्तान को 20 साल पहले की भूल पड़ रही भारी! अब डॉक्टर नजर कर रहा Pak का इलाज

BLA Attack On Pakistan Army: रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस समय बीएलए को डॉ. अल्लाह नजर बलूच लीडर कर रहे हैं. बीएलए ने एक बस पर आत्मघाती हमला किया है.

Doctor Nazar

BLA Attack On Pakistan Army: पाकिस्तानी आर्मी को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने फिर निशाना बनाया है. बीएलए की मानें, तो उन्होंने एक बस पर आत्मघाती हमला किया है. इस हमले में पाक सेना के 90 सैनिकों की मौत हो गई है. पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक एफसी के 3 लोगों सहित कुल 5 लोगों की मौत हुई है. सुरक्षा विभाग के सूत्रों की मानें, तो पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने BLA के 4 आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया है.

कौन है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का लीडर?

दरअसल, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस समय बीएलए को डॉ. अल्लाह नजर बलूच लीडर कर रहे हैं. अगर आपको याद हो, तो कुछ दिन पहले ही में बीएलए लीडर ने पाक के स्कूलों में अटैक करने की धमकी दी थी.

डॉक्टर नजर कर पाएगा पाक का इलाज?

आपको बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के चीफ डॉ. अल्लाह नजर बलूच का जन्म अवारन के मेही मश्के इलाके में 2 अक्टूबर 1968 को हुआ था. साल 2002 में नजर ने एक छात्र संगठन की स्थापना की. इस छात्र संगठन का नाम ‘आजाद’ था. इस संगठन की खास बात ये है कि ये हिंसक गतिविधियों में लिप्त था. एक दावा ये भी किया गया है कि नजर बलूच गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर रह चुका है.

नजर बलूच पहले हो चुका है अरेस्ट

डॉक्टर होने के बावजूद नजर बलूच धीरे-धीरे बागी हो गया. नजर बलूच ने साल 2003 में बलूच ने पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का ऐलान कर दिया. इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया. बाद में 25 मार्च, साल 2005 को नजर सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया. जब वह कराची में अपने दोस्तों से मिलने आया था, तब वह पकड़ा गया.

पाक की एजेंसियों को दिया चकमा

आपको बता दें कि साल 2008 में बलूच ने पाक सुरक्षा एजेंसियों को अपनी बातों से चकमा दिया. इसके बाद उसने पाक एजेंसियों को अपने भरोसा में लिया. उसने भरोसा दिलाया कि वह किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों से दूर रहेगा. उसकी बातों को सच मानकर फिर उसे छोड़ दिया. इसके बाद नजर ने दोबारा पाक आर्मी के खिलाफ जंग छेड़ दी.

BLA पर लग चुका है बलोचों पर जुल्म करने का आरोप

खास बात ये है कि नजर बलूच के रिश्तेदार भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से जुड़े हैं. जानकारी के अनुसार नजर बलूच का भाई और भतीजा साल 2015 में ही मारे जा चुके हैं. वहीं, नजर बलूच का चचेरा भाई ईद मोहम्मद साल 2016 में पाक आर्मी के सामने सरेंडर कर चुका है. तब ईद मोहम्मद ने यह दावा किया था कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी अब बलूचों पर जुल्म कर रही है. हालांकि, अभी पाक में जो माहौल है कहीं न कहीं पाकिस्तान उसका जिम्मेदार खुद ही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read