Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

China Corona virus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद चीन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में प्रतिबंधों में दी ढील, विदेशी यात्रियों को मिली यह छूट

China Corona virus: कोरोना के मामलों को देखते हुए यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे मास्क लगाए रहें. चीन में कोरोना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इससे लाखों मौतें हो सकती हैं.

Airport

एयरपोर्ट

China Coronavirus: कोरोना चीन में अपना कहर बरपा रहा है. कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से अपना संक्रमण फैला रहा है. इस कारण यहां रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रही है.

अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से चीन के अस्पतालों की व्यवस्था भी चरमरा गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद चीन ने अब तक लगे अपने यहां के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है.

हटाए गए प्रतिबंधों के अनुसार 8 जनवरी 2023 से विदेश से आने वाले यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं किया जाएगा. चीन में जारी किए गए नियमों के अनुसार चीन जाने वाले यात्रियों को अभी भी प्रस्थान से 48 घंटे पहले एक पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा.

इस टेस्ट में नेगेटिव परिणाम वाले लोगों को यह सहुलियत दी गई है कि वे विदेश में चीनी दूतावासों से ग्रीन हेल्थ कोड के लिए आवेदन किए बिना ही अब देश में प्रवेश कर सकते हैं.

 विदेशी यात्रियों को मिलेगी यह छूट

चीन में जाने वाले सभी विदेशी यात्रियों को नियमों में छूट देते हुए अब COVID-19 टेस्ट और क्वारंटाइन को रद्द कर दिया जाएगा. काम के सिलसिले में,  किसी तरह के व्यवसाय या शिक्षा या अपने परिवार से मिलने के लिए चीन की यात्रा पर जाने वाले विदेशी नागरिकों को दी जाने वाली व्यवस्था में भी लगातार सुधार की बात कही जा रही है.

इसके अलावा वीजा आवेदनों को योजना के अनुसार सरल बनाया जाएगा. इसके अलावा बंदरगाहों पर पैसेंजर्स के प्रवेश और निकास को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: चीनी कोविड की अबूझ पहेली: एक स्कैम या बदइंतजामी?

यात्रियों को दी गई यह सलाह

कोरोना के मामलों को देखते हुए यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे मास्क लगाए रहें. कोविड-19 उड़ान प्रतिबंधों में चीन की ओर से छूट की घोषणा के बाद कुछ वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय एअर टिकटों की सर्च में 7 गुना बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा चीन में होटलों की बुकिंग भी बढ़ी है.

आंकड़ों के अनुसार मकाओ, हांगकांग जैसे देश पर्यटकों की पहली पसंद हैं. हालांकि कोविड (Covid-19) नियमों में छूट देने के बाद से संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आई है. चीन में कोरोना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इससे लाखों मौतें हो सकती हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital