Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप का नया ‘टैरिफ बम’, अब मध्यम विदेशी ट्रकों पर भी 25% शुल्क, कनाडा-मैक्सिको को लगेगा बड़ा झटका

Donald Trump New Tariff: ट्रंप ने विदेश से अमेरिका में आयात होने वाले भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. अब अमेरिका में मध्यम और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा. नया आदेश 1 नवंबर 2025 से लागू होगा.

Donald Trump New Tariff

Donald Trump New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ते हुए सभी मध्यम विदेशी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. यह टैरिफ अमेरिकी विनिर्माण उद्योग को संरक्षित करने और विदेशी आयात पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए उठाया है.

इससे पहले ट्रंप ने विदेश से अमेरिका में आयात होने वाले भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. अब अमेरिका में आयात होने वाले मध्यम ट्रकों पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगेगा. नया आदेश 1 नवंबर 2025 से लागू होगा.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी मामले की जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस घोषणा की जानकारी दी. जिसमें उन्होंने अमेरिका में सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.

अपने उद्योगों को संरक्षित करने का दिया हवाला

ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने यह कदम विदेशी प्रतिस्पर्धा से अमेरिका के निर्माताओं को संरक्षित करने के लिए उठाया है. जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.

कनाडा और मैक्सिको को लगेगा बड़ा झटका

अमेरिका में भारी और मध्यम ट्रकों का निर्यात मुख्यत: कनाडा और मैक्सिको से होता है. अमेरिका के वाणिज्य विभाग के अनुसार साल 2024 में अमेरिका ने कुल 2 लाख 25 हजार से ज्यादा ट्रकों का आयात किया. जिसमें से अधिकतर कनाडा और मैक्सिको से थे. यह व्यापार 20 अरब डॉलर से अधिक का हुआ था.

मैक्सिको 15.6 अरब डॉलर का करता है निर्यात

वाणिज्य विभाग के अनुसार अमेरिका ने कनाडा से 4.5 बिलियन डॉलर और मैक्सिको से 15.6 बिलियन डॉलर का मध्यम और भारी ट्रकों का आयात किया था. अब ट्रंप के द्वारा इन ट्रकों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है. इससे सबसे ज्यादा झटका कनाडा और मैक्सिको को लगेगा.

ये भी पढ़ें- ‘बिजनेस ग्रेवयार्ड’ बना पाकिस्तान! भाग रही हैं Microsoft, Uber और Yamaha जैसी कंपनियां, जानें क्यों?

ट्रंप लगातार फोड़ रहे हैं टैरिफ बम

बता दें कि, दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के बाद ट्रंप लगातार टैरिफ बम फोड़ रहे हैं. ट्रंप अबतक लगभग सभी सेक्टरों पर टैरिफ लगा चुके हैं. जहां चीन से आयात होने वाले सामानों पर ट्रंप ने 60 से 100 फीसदी तक टैरिफ लगाये हैं. तो वहीं भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाये हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है. ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, बाद में उन्होंने रूस से भारत के तेल खरीदने को आधार बनाते हुए 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया. जिसका भारत ने विरोध जताया है. भारत ने ट्रंप के टैरिफ को गलत और अतार्किक बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read