Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सिर्फ नाम बेचकर 81 करोड़? भारत में 8 प्रोजेक्ट चल रहे, 6 का किसी को पता नहीं, लीक हुआ ट्रंप का ‘सीक्रेट प्लान’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सालाना संपत्ति का खुलासा किया. उन्होंने भारत, वियतनाम और दुबई में प्रॉपर्टी डील से करोड़ों डॉलर कमाए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सालाना संपत्ति का ब्योरा जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने भारत, वियतनाम और कई अन्य देशों में प्रॉपर्टी डील और लाइसेंसिंग से 26 मिलियन डॉलर यानी करीब 2.6 करोड़ डॉलर की कमाई की है. इसके अलावा क्रिप्टो कारोबार से उन्होंने 2025 में 1.2 बिलियन डॉलर (11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) की आय अर्जित की.

प्रॉपर्टी डील से कमाई

एक रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप ने 2025 में कतर, भारत, वियतनाम, ओमान और दुबई में कई रियल एस्टेट समझौते किए. इनमें सबसे ज्यादा आय दुबई से हुई, जबकि भारत में भी उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार से अच्छी रकम कमाई.

भारत से कितनी आय हुई?

अमेरिका के एक और रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने भारत में प्रॉपर्टी डील से 8.5 मिलियन डॉलर (करीब 81 करोड़ रुपये) कमाए. यह रकम गुरुग्राम और दिल्ली में ट्रंप टॉवर की लाइसेंस फीस से आई. वहीं वियतनाम के एक प्रोजेक्ट से उन्हें 5 मिलियन डॉलर की आय हुई.

पहले भी भारत से कमाई

एक रिसर्च के मुताबिक, 2024 में ट्रंप ने मुंबई में एक परियोजना का लाइसेंस बेचकर 10 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. भारत में ट्रंप ब्रांड की आठ परियोजनाएं हैं जिनमें से दो की जानकारी सार्वजनिक है जबकि बाकी छह पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. पुणे में ट्रंप टॉवर प्रोजेक्ट से 289 मिलियन डॉलर की आय होने की उम्मीद जताई गई है.

दुबई और अन्य देशों से आय

दुबई में प्रॉपर्टी डील से ट्रंप ने 13 मिलियन डॉलर कमाए हैं. वहां वह 80 टॉवर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं. दुनिया के 20 देशों में उनका रियल एस्टेट कारोबार फैला है जिससे उन्होंने कुल 3 अरब डॉलर की संपत्ति बनाई है.

अन्य कारोबार से कमाई

रियल एस्टेट के अलावा ट्रंप ने क्रिप्टो फार्म, FIFA वर्ल्ड कप टिकट और गोल्फ क्लब बेचकर भी संपत्ति जुटाई है. उनके परिवार के सदस्य भी बिजनेस में सक्रिय हैं. दामाद रियल एस्टेट में और बेटा क्रिप्टो कारोबार में शामिल है.

ये भी पढ़ें-‘पानी नहीं तो खून बहेगा’, सिंधु जल पर बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी, परमाणु बम का दिखाया डर

कुल संपत्ति

एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 6.5 अरब डॉलर है. इसमें उनके परिवार की संपत्ति को शामिल नहीं किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital