Bharat Express DD Free Dish

वेनेजुएला में अमेरिका का सर्जिकल स्ट्राइक! डोनाल्ड ट्रंप ने किया निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने का दावा

Nicolas Maduro Arrested: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने शनिवार के तड़के वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की. जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Nicolas Maduro Arrested

Nicolas Maduro Arrested

Nicolas Maduro Arrested: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने शनिवार के तड़के वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की. अमेरिका के इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान देते हुए कहा कि कुछ घंटों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कुछ समय पहले ही वेनेजुएला की राजधानी कराकस में रात करीब दो बजे जबरदस्त धमाके सुनाई दिये. ये धमाके शहर में लगातार डेढ़ घंटे तक हुए. आसमान में उड़ते लड़ाकू विमानों के शोर ने शहर की नींद तोड़ दी और आसमान कुछ ही समय में काले धुएं से भर गया.

लोग घबराकर सड़कों पर निकले

शहर के दक्षिणी हिस्से में मौजूद सैन्य अड्डे की बिजली गुल हो गई. हालात ऐसे हो गए कि लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए और वीडियो बनाने लगे. इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने शुरू कर दी जंग! वेनेजुएला में ‘बारूदी’ रात, काराकास में 7 जोरदार धमाके

वेनेजुएला ने की पुष्टि

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की पुष्टि खुद वेनेजुएला की सरकार ने की है. उन्होंने जारी बयान में बताया कि वेनेजुएला की संप्रभुता पर ये हमले सिर्फ काराकस तक सीमित नहीं थे, बल्कि ला गुएरा और मिरांडा अरागुआ सहित कई राज्यों में मौजूद सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है.

स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए, जिससे कई इलाकों में दहशत फैल गई. धमाके इतने जोरदार थे कि रिहायशी इमारतों की खिड़कियां हिल गईं और कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई. आसमान में धुएं के विशाल गुबार और फाइटर जेट्स की आवाजाही ने लोगों को झकझोरकर रख दिया.

यह घटना (Air Strikes In Venezuela) ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव अपने चरम पर है. धमाकों के तुरंत बाद वेनेजुएला का एयरस्पेस लगभग खाली करा दिया गया और कई अंतरराष्ट्रीय विमानों को अपना रूट बदलना पड़ा. अमेरिका ने भी आनन-फानन में अपने नागरिक विमानों को वेनेजुएला के ऊपर से उड़ने पर रोक लगा दी है, लेकिन अपने सैन्य विमानों को इस पाबंदी से बाहर रखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read