Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मैं हूं वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’, सोशल मीडिया पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

Trump Venezuela Acting President Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया.

Trump Venezuela Acting President Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला को लेकर फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़ा कदम उठाया. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस के साथ हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क पहुंचाया गया, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म की साजिश से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए. इस कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला का संचालन अमेरिका तब तक करेगा, जब तक वहां एक सुरक्षित और समझदारी भरा सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित नहीं हो जाता.

तेल बेचेगा अमेरिका

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता वाइस प्रेसिडेंट और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज को सौंपी गई. उन्होंने हाल ही में अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी. ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च-गुणवत्ता वाला तेल देगा, जिसे बाजार कीमत पर बेचा जाएगा.

वेनेजुएला पर दबाव बनाने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला पर दबाव बना रहा है कि वह चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म करे. तभी उसे ज्यादा तेल उत्पादन की इजाजत दी जाएगी. अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन में सिर्फ उसी के साथ साझेदारी करे और कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को प्राथमिकता दे.

ये भी पढ़ें-‘अमेरिका नहीं तो रूस-चीन करेंगे कब्जा, अमेरिका ही बनेगा मालिक’, ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा दावा

चर्चा में मुद्दा

ट्रंप का यह दावा और वेनेजुएला पर उनकी सख्ती फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है. तेल, सत्ता और वैश्विक राजनीति के इस समीकरण पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital