Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज होगी डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी, Oath Ceremony पर टिकी हैं दुनिया की नजरें, बनेंगे कई रिकॉर्ड

डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से वॉशिंगटन डीसी पहुंचे हैं, उसे स्पेशल एयर मिशन-47 नाम दिया गया था. मिशन-47 का मतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे.

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आज (20 जनवरी) डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. ट्रंप के शपथ लेने के साथ ही कई रिकॉर्ड बनेंगे. शपथ समारोह के लिए डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा से विशेष विमान से अपने परिवार के साथ वॉशिगंटन डीसी पहुंच गए हैं. उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है.

वॉशिंगटन डीसी पहुंचे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से वॉशिंगटन डीसी पहुंचे हैं, उसे स्पेशल एयर मिशन-47 नाम दिया गया था. मिशन-47 का मतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे.

ट्रंप तोड़ेंगे पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि अमेरिका के इतिहास में 131 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब कोई पूर्व राष्ट्रपति 4 साल बाद दोबारा वापसी कर रहा है. इससे पहले ग्रोवर क्लीवलैंड पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस से 4 साल बाहर होने के बाद जोरदार वापसी का 131 साल पहले रिकॉर्ड बनाया था.

यह भी पढ़ें- Trump Inauguration Day: शपथ के लिए तैयार अमेरिका, संगीत, परेड, डिनर जानें समारोह में और क्या-क्या होगा आयोजित

ग्रोवर क्लीवलैंड 1885 से 1889 और 1893-1897 तक अमेरिका के 2 बार राष्ट्रपति रहे. उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 4 साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital