Peter Navarro: अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. नवारो का दावा है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और फिर यूरोप, अफ्रीका और एशिया को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है. उनका आरोप है कि इस कमाई का हिस्सा सीधे पुतिन की वॉर मशीन को जाता है.
नवारो का सोशल मीडिया पोस्ट
नवारो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत पहले रूस से एक प्रतिशत से भी कम तेल खरीदता था लेकिन अब यह आंकड़ा 30 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है. यह आंकड़ा करीब 15 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है. उनका कहना है कि भारत की घरेलू मांग इतनी नहीं है बल्कि यह एक रणनीति धंधा है. उन्होंने भारत को तेल मनी लॉन्ड्रोमैट और रिफाइनिंग हब भी कहा.
1/ President Trump’s 50% tariffs on Indian imports are now in effect.
This isn’t just about India’s unfair trade—it’s about cutting off the financial lifeline India has extended to Putin’s war machine. 🧵 pic.twitter.com/bwLaL9dBTv
— Peter Navarro (@RealPNavarro) August 28, 2025
नवारो का आरोप
नवारो ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी उपभोक्ता भारतीय सामान खरीदते हैं जबकि भारत अमेरिकी सामानों पर ऊंचे टैरिफ लगाकर उन्हें अपने बाजार से बाहर कर देता है. इससे अमेरिका को 50 प्रतिशत व्यापार में घाटा होता है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत अमेरिका डॉलर का इस्तेमाल करके रूसी तेल खरीदता है और फिर उससे मुनाफा कमाता है जबकि अमेरिका यूक्रेन को हथियार के लिए पैसे देता हैं.
इसे भी पढ़ें-“जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर वैश्विक क्रांति ला सकती है” ‘टोक्यो में आर्थिक मंच से पीएम मोदी का बड़ा बयान
उन्होंने भारत की मांगों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भारत रूसी हथियार खरीदता है और दूसरी तरफ वह चाहता है कि अमेरिका अपनी संवेदनशील सैन्य तकनीक भारत को दे और वहां फैक्ट्रियां लगाए. नवारो ने इसे ‘रणनीतिक मुफ्तखोरी’ का नाम दिया.
ट्रंप की नीति का बचाव
नवारो ने ट्रंप की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है जिसमें 25 प्रतिशत गलत ट्रेड प्रैक्टिस और 25 प्रतिशत नेशनल सिक्योरिटी के तहत है. उन्होंने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया कि उसने इस मुद्दे को नजरअंदाज किया जबकि ट्रंप ने इसका डटकर सामना किया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

