Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जो कुछ हुआ वह बहुत ज्यादा हो गया था”, बढ़ती दूरियों के बीच एलन मस्क ने ट्रंप से मांगी माफी, एक्स पर लिखी ये बातें

मस्क और ट्रंप के बीच विवाद तब बढ़ गया था जब मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) चीफ पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मस्क ने ट्रंप के खर्च और टैक्स कटौती वाले विधेयक की कड़ी आलोचना की थी.

Elon Musk

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर हाल में दिए गए अपने बयानों पर टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने खेद जताया है. मस्क ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दीं.

Elon Musk और ट्रंप के बीच तल्खी बढ़ी

मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल के दिनों में रिश्ते काफी अच्छे नहीं थे. दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे. आखिरकार, मस्क ने अपनी गलती पर खेद जता दिया. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है. जो कुछ हुआ वह बहुत ज्यादा हो गया था.”

DOGE से मस्क ने किया था इस्तीफा

दरअसल, मस्क और ट्रंप के बीच विवाद तब बढ़ गया था जब मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) चीफ पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मस्क ने ट्रंप के खर्च और टैक्स कटौती वाले विधेयक की कड़ी आलोचना की थी.

इतना ही नहीं, मस्क ने एक्स पर ट्रंप के इंपीचमेंट (महाभियोग) के समर्थन में पोस्ट किया था, हालांकि उसे बाद में डिलीट कर दिया. बात इतनी बढ़ी कि मस्क ने ट्रंप के जेफरी एपस्टीन से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया, जिसे ट्रंप ने पुराना और झूठा मुद्दा बताया. बाद में इस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया. तल्खी इस कदर बढ़ गई थी कि मस्क ने ये तक कह दिया था कि- मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते.

मस्क के बयानों पर राष्ट्रपति ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने मस्क की कंपनियों को दी गई सब्सिडी और सरकारी अनुबंधों को रद्द करने की धमकी दे डाली थी. ट्रंप ने कहा था कि मस्क और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे. मुझे नहीं पता कि आगे भी हमारे संबंध अच्छे रहेंगे या नहीं. मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं. मैंने एलन की बहुत मदद की है.

यह भी पढ़ें- ट्रंप बार-बार क्यों दोहरा रहे ‘कश्मीर मध्यस्थता’ की बात? व्हाइट हाउस ने अब जारी किया ये बयान

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने से पहले सात जून को मस्क ने संकेत दिया था कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं. जिसका नाम ‘द अमेरिका पार्टी’ हो सकता है. मस्क राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठकों में शामिल हो चुके हैं और राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थे. उन्हें सरकारी दक्षता विभाग विभाग का प्रमुख भी नियुक्त किया गया था और और उन्होंने ट्रंप के लिए सक्रिय रूप से प्रचार भी किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital