दुनिया

Bilawal Bhutto: OIC के मंच से पाक विदेश मंत्री ने रोया कश्मीर का राग, बोले- भारत और पाकिस्तान में बीच तब तक शांति नहीं हो सकती, जब तक…

Bilawal Bhutto Zardari: पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) में एक बार फिर कश्मीर का रोना रोया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान में कब तक शांति नहीं हो सकती है. बिलावल भुट्टो ने कहा कि जब तक कश्मीर का मामला हल नहीं हो जाता, तब तक पाकिस्तान और भारत के बीच स्थायी शांति नहीं हो सकती है. दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ओआईसी के उद्घाटन सत्र के दौरान ये भी बातें कही हैं.

बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने ओआईसी के मंच से कहा कि पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीरियों की आजादी के लिए होने वाले संघर्ष को राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा. हालांकि बिलावल ने कुछ ही दिनों पहले इस बात को माना था कि पाकिस्‍तान, कश्‍मीर मसले को यूनाइटेड नेशंस (UN) में मजबूती से उठाने में असफल रहा है.

कश्मीर और पाकिस्तान एक संस्कृति से बंधे हुए हैं

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कश्मीर प्रेम यहीं नहीं रूका, उन्होंने कहा, “कश्मीर और पाकिस्तान भूगोल, आस्था, संस्कृति से बंधे हुए हैं. पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन करता रहेगा.” बिलावल ने कहा “सुरक्षा परिषद (UNSC) की तरफ से जम्‍मू कश्‍मीर पर एक प्रस्‍ताव लाया जा चुका है. इसके तहत यहां पर एक जनमत संग्रह का आधिकार लोगों का देना चाहिए. लेकिन भारत संयुक्त राष्ट्र के फैसले को लागू करने से पीछे हट गया और उसने धोखाधड़ी और ताकत का सहारा लिया था.”

यह भी पढ़ें- PMO का फर्जी अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी, बुलेटप्रूफ एसयूवी और 5 स्टार होटलों में खूब की मौज, महीनों बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

‘भारत ने ताकत के दम पर कब्जा बरकरार रखा’

भारत UNSC के प्रस्‍ताव को लागू करने में असफल रहा है. बिलावल की मानें तो भारत, कश्‍मीर पर धोखाधड़ी और सेना के दम पर कब्‍जा बरकरार रखे है. पांच अगस्‍त 2019 को भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर के विशेष दर्जे को खत्‍म कर दिया था. बिलावल की मानें तो यह साफ है कि भारत का औपनिवेशिक विस्तार का जो मंसूबा था वह असफल हो गया था.

बिलावल ने कहा कि “भारत अपनी मंशा में कभी सफल नहीं हो पाएगा. वह कभी भी कश्‍मीरियों की आजादी की आवाज और उनके आत्‍म निर्णय को दबा नहीं सकता है. उन्होंने ओआईसी के कॉन्‍टैक्‍ट ग्रुप से अपील की है कि जब संगठन दोबारा मिले तो उसे एक प्रभावशाली योजना बनानी होगी ताकि कश्‍मीर के मसले को आगे बढ़ाया जा सके.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

3 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

3 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

47 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago