Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर कोरियाई सेना का ऐलान, दक्षिण कोरिया से जुड़ी सड़कों और रेलमार्गों को किया जाएगा बंद

उत्तर कोरिया की सेना ने कहा है कि वह बुधवार से दक्षिण कोरिया से जुड़ी सभी सड़कें और रेलमार्ग बंद कर देगा.

उत्तर कोरिया की सेना ने कहा है कि वह बुधवार से दक्षिण कोरिया से जुड़ी सभी सड़कें और रेलमार्ग बंद कर देगा. यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब पहले से सोल और प्योंगयांग के बीच तनाव बना हुआ है. उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने कहा, “सबसे पहले 9 अक्टूबर को एक प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसके तहत दक्षिण कोरिया से जुड़ी सड़कों और रेलमार्गों को पूरी तरह से काट दिया जाएगा और अपनी तरफ के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शक्तिशाली डिफेंस स्ट्रक्चर से मजबूत बनाया जाएगा.” यह जानकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट में दी गई.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा कोरियाई प्रायद्वीप पर चल रहे तनाव के बीच की गई. उत्तर कोरिया ने ‘दक्षिण कोरिया की ओर कचरा ले जाने वाले गुब्बारे भेजे हैं और पहली बार सार्वजनिक रूप से यूरेनियम एनरिचमेंट फैसिलिटी का खुलासा किया है.” इससे पहले 14वीं सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) के 11वें सत्र में उत्तर कोरिया ने सर्वसम्मति से देश के समाजवादी संविधान के कुछ हिस्सों में संशोधन करने का फैसला किया. इसी के साथ संविधान में कुछ अतिरिक्त धाराएं जोड़ने का भी निर्णय लिया गया.

बुधवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई कि क्या इस फैसले में एकीकरण से संबंधित धाराओं को हटाया जाना या किम जोंग-उन के आदेश के अनुरूप क्षेत्रीय सीमाओं को निर्धारित करना शामिल है या नहीं.  बता दें पिछले दिसंबर में बैठक के दौरान किम जोंग उन ने अंतर-कोरियाई संबंधों को ‘एक दूसरे के प्रति दुश्मनी रखने वाले दो राज्यों के बीच रिश्ते” के रूप में परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ सुलह और एकीकरण की कोशिश करने का कोई मतलब नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital