Cricket History In USA: कल 7 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका (USA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस वर्ल्ड कप को भारत और श्रीलंका में होस्ट किया जा रहा है.
अमेरिका की क्रिकेट टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है, क्योंकि 2024 में अमेरिकी टीम सुपर 8 तक पहुंचने में कामयाब रही थी. जिसके बाद टीम 2026 वर्ल्ड कप के लिए अटोमैटिक क्वालीफाई हो गई.
आप सोच रहे होंगे कि जिस टीम को आज से 5 साल पहले तक नहीं जानते थे, वो अचानक कैसे इतनी तेजी से तरक्की कर ली. आपकी हैरानी वाजिब है. आज मैं आपको अमेरिका में क्रिकेट की शुरुआत और विकास की कहानी बताउंगा कि कैसे एक देश जो भारत से पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया, उस देश में क्रिकेट इतना पीछे कैसे चला गया और अब वो इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है.
अमेरिका में क्रिकेट का इतिहास
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में क्रिकेट ब्रिटिश उपनिवेशवादियों ने 18वीं शताब्दी में लाया था. यहां क्रिकेट का पहला लिखित रिकॉर्ड 1709 में मिलता है, जिसमें इस खेल का जिक्र हुआ है. ब्रिटिशर्स ने ही अमेरिका में क्रिकेट को आगे बढ़ाया.
साल 1751 में न्यूयॉर्क में पहला रिपोर्टेड मैच खेला गया था. जहां न्यूयॉर्क गजेट और वीकली पोस्ट बॉय जैसे न्यूज पेपर ने लंदन और न्यूयॉर्क की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले का जिक्र किया है. अमेरिका में उस समय क्रिकेट, बेसबॉल जितना ही फेमस था.
गिरावट कहां आई?
साल 1775 में अमेरिकी क्रांति के बाद क्रिकेट उतना फेमस नहीं रहा. अमेरिकी लोग इसे ब्रिटिशर्स का खेल मानते थे. उन्होंने क्रिकेट की जगह बेसबॉल को चुन लिया. जैसे-जैसे ब्रिटिश प्रभाव में गिरावट आई, वैसे-वैसे क्रिकेट खत्म होने लगा. 1783 के बाद यह फिर से जोर पकड़ने लगा.
19वीं शताब्दी आते-आते क्रिकेट अमेरिका का सबसे पसंदीदा खेल बन गया. 1839 में न्यूयॉर्क में सेंट जॉर्ज क्रिकेट क्लब और 1843 में फिलाडेल्फिया में यूनियन क्लब बनाया गया. साल 1844 में अमेरिका और कनाडा के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया. कहा जाता है कि यह आधुनिक खेल इतिहास का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था. जो ओलंपिक से भी 50 साल पहले खेला गया था.
साल 1840-1850 के बीच क्रिकेट अमेरिका में अपने चरम पर पहुंच गया था. खासकर न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया और बोस्टन में इसका जबरदस्त क्रेज था. लेकिन अमेरिकी गृहयुद्ध (1861-1865) के बाद बेसबॉल ने क्रिकेट को मात दे दी और अमेरिका का सबसे पसंदीदा खेल बन गया. इसका सबसे बड़ा कारण था कि यह कम समय लेता था. जिसके बाद क्रिकेट धीरे-धीरे अमेरिका से गायब हो गया.
ये भी पढ़ें- U19 World Cup 2026: वैभव का ‘विराट’ अवतार! वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
फिलाडेल्फिया क्रिकेट टीम ने 1960 के बाद अमेरिका में क्रिकेट को फिर जिंदा किया. अमेरिकी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया और जबरदस्त रिकॉर्ड बनाये. हालांकि 20 शताब्दी में अमेरिका से क्रिकेट गायब हो गया. 1965 में अमेरिका ICC का एसोसियेट सदस्य बन गया. जिसके बाद अमेरिका में क्रिकेट का फिर से विकास हुआ.
प्रवासियों ने फिर किया जिंदा
अमेरिका में क्रिकेट काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा था, लेकिन 20वीं शताब्दी में भारत, पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज से आए प्रवासियों ने इसे फिर जिंदा कर दिया. साल 2019 में अमेरिका ने ODI स्टेटस हासिल कर लिया और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में जगह बना ली.
अब एक बार फिर अमेरिका में क्रिकेट अपनी जड़ें जमा रहा है. लगातार दूसरी बार अमेरिका की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में शामिल हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



