Bharat Express DD Free Dish

इमरान खान के आंखों का इलाज, जेल से अस्पताल तक कड़ी सुरक्षा

Imran Khan eye treatment: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अडियाला जेल से पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी आंख में दूसरा एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन दिया गया और इलाज के बाद उन्हें वापस जेल भेजा गया.

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान को सोमवार सुबह अडियाला जेल से इस्लामाबाद स्थित पीआईएमएस अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख की रोशनी सुधारने के लिए दूसरी बार एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन दिया. यह इंजेक्शन उनकी दृष्टि को बहाल करने में मदद करने के लिए लगाया गया.

विशेषज्ञों की जांच

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इंजेक्शन देने से पहले विशेषज्ञों का बोर्ड बनाया गया. इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ कार्डियोलॉजिस्ट और फिजिशियन भी शामिल थे. कार्डियोलॉजिस्ट ने ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी की, जबकि अन्य डॉक्टरों ने सामान्य जांच की. जांच के बाद उन्हें क्लिनिकली स्थिर पाया गया.

डे-केयर सर्जरी

पीआईएमएस और शिफा नेत्र अस्पताल के सलाहकार विट्रियोरेटिनल सर्जन की देखरेख में यह प्रक्रिया डे-केयर सर्जरी के तहत पूरी की गई. अस्पताल ने बताया कि इलाज के दौरान और बाद में उनकी हालत स्थिर रही.

वापस भेजा गया अडियाला जेल

इलाज पूरा होने के बाद इमरान खान को मेडिकल दस्तावेज, फॉलो-अप सलाह और देखभाल के निर्देश दिए गए. इसके बाद उन्हें छुट्टी देकर वापस अडियाला जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान को जेल से अस्पताल तक 15 वाहनों के काफिले में लाया गया. इस दौरान ब्लैक कारों का इस्तेमाल किया गया और तीन सिग्नल जैमर भी तैनात किए गए. अस्पताल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इलाज पूरा होने के बाद उन्हें उसी काफिले के साथ वापस जेल ले जाया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read