Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM आवास के नीचे शिवलिंग? अखिलेश यादव ने खुदाई की मांग कर छेड़ा नया विवाद

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिरों की खोज और खुदाई को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लखनऊ स्थित सीएम आवास के नीचे शिवलिंग है.

akhilesh yadav SP

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिरों की खोज और खुदाई को लेकर बहस छिड़ी हुई है. संभल में मंदिर मिलने के बाद अब जगह-जगह मंदिर और शिवलिंग होने के दावे सामने आ रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक और विवादित दावा किया है.

सीएम आवास के नीचे शिवलिंग होने का दावा

अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है. उन्होंने इसकी भी खुदाई कराने की मांग की. अखिलेश ने कहा, “हमें जानकारी है कि सीएम आवास के नीचे शिवलिंग है. इसकी जांच होनी चाहिए.” उनके इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है.

संभल की खुदाई से जोड़कर देखा जा रहा है मामला

अखिलेश यादव का यह बयान संभल में चल रही खुदाई से जोड़कर देखा जा रहा है. संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुरानी बावड़ियों की खुदाई शुरू की है. इसके चलते वहां माहौल गर्माया हुआ है.

बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अवैध अतिक्रमण और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने पूछा, “राजभवन के बाहर हुए निर्माण का नक्शा पास है? वहां बुलडोजर कब जाएगा?” अखिलेश ने अपनी सरकार के दौरान नए घर में जाने को लेकर दायर पीआईएल का भी जिक्र किया और बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधा.

कुंभ मेले की तैयारियों पर सरकार को घेरा

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अखिलेश ने सरकार की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट कर सरकार की पोल खोलने की धमकी दी. अखिलेश ने कहा, “अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए तो हम कुंभ मेले की हर अव्यवस्था उजागर करेंगे.”

गंगा एक्सप्रेसवे और कुंभ पर साधा निशाना

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली जाकर बीजेपी नेताओं को कुंभ का न्योता देने पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, “कुंभ में किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता. लोग स्वयं आते हैं.” साथ ही उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में देरी पर भी सवाल खड़े किए.

ईवीएम पर फिर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर बहस छेड़ दी. उन्होंने कहा, “ईवीएम से हारने वाले को हार का और जीतने वाले को जीत का भरोसा नहीं होता. इसलिए हम बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं.”

सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास

अखिलेश यादव के इन बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. शिवलिंग की खुदाई से लेकर कुंभ और ईवीएम तक, उनके आरोपों ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि सत्तारूढ़ बीजेपी इन आरोपों का किस तरह जवाब देती है.


इसे भी पढ़ें- CM आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश? ट्रांसपोर्ट विभाग ने केजरीवाल के दावे को बताया बेबुनियाद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital