Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G-7 Summit: “भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार”, पीएम मोदी का चीन-पाकिस्तान को दो टूक संदेश

G-7 Summit: रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध पर भारत का रूख स्पष्ट और तटस्थ रहा है.

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- ANI)

G7 Summit: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) G-7 बैठक में शामिल होने जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं. वहीं इस सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान को लेकर भारत का रूख स्पष्ट कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.

हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी इस दौरे पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वहीं वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे. एशिया निक्की को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चीन के सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि संबंधों को सामान्य करने से व्यापक क्षेत्र और विश्व को लाभ मिलेगा.

पाकिस्तान को सीधा संदेश

वहीं पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर साफ कर दिया कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद करता रहेगा, तब तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है. पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि आतंकवाद पर और शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल माहौल बनाना पाकिस्तान के लिए जरूरी है और इसको लेकर जरूरी कदम उठाने की जिम्मेदारी भी पाकिस्तान पर है.

जी-7 के जरिए पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ की आवाज बनने की बात कही. ग्लोबल साउथ एशिया, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के विकासशील देशों का एक अनौपचारिक समूह है और भारत इस ग्रुप का सबसे ताकतवर सदस्य देश है.

ये भी पढ़ें: हार पर हार ने दी मायावती को टेंशन! बसपा के खिसकते जनाधार को पाने के लिए चला ये दांव

इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध पर भारत का रूख स्पष्ट और तटस्थ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है और आगे भी शांति के लिए खड़ा रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ संवाद कायम रखने की बात की और कहा कि भारत जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा.

बता दें कि हिरोशिमा में 19 से 21 मई तक जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. भारत 20 और 21 मई को दो औपचारिक सत्र में हिस्सा ले सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital