दुनिया

भारत-सिंगापुर में कई समझौते, दोनों देश सेमीकंडक्टर, कलस्टर डेवलपमेंट, सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग पर करेंगे फोकस

Narendra Modi Singapore Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सिंगापुर की यात्रा पर गए. आज (गुरुवार को) वहां उनका संसद में सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वॉन्ग ने स्वागत किया. उसके बाद दोनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के बीच कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. भारत और सिंगापुर ने सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य सहयोग और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अहम पर दस्तखत किए.

समझौतों के मुताबिक भारत और सिंगापुर, दोनों देश सेमीकंडक्टर, कलस्टर डेवलपमेंट, सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करेंगे. पीएम मोदी ने गुरुवार को लॉरेन्स वॉन्ग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान वहां भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे.

भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहता हूं: पीएम मोदी

बैठक के दौरान PM मोदी ने सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वॉन्ग से कहा, “आपके प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है. सिंगापुर सिर्फ एक सहयोगी देश ही नहीं, हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है. हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं. मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में मिलकर कोशिश कर रहे हैं.”

डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में एक-दूजे का सहयोग

साउथ एशियन मीडिया के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह सिंगापुर की संसद में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने एक-दूसरे के देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. जहां दोनों देशों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कई समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. समझौते के तहत दोनों देश मिलकर डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में सहयोग करेंगे.

पीएम मोदी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग से मिले और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की.

डीपीआई, साइबर सिक्योरिटी, 5जी, इमर्जिंग तकनीक

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच डिजिटल तकनीक जैसे डीपीआई, साइबर सिक्योरिटी, 5जी, इमर्जिंग तकनीक जैसे सुपर कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति बनी है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच श्रमिकों के कौशल को बढ़ाने और डिजिटल डोमेन में काम करने वाले लोगों के स्किल को बेहतर बनाने को लेकर भी समझौता हुआ है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

15 seconds ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

12 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

22 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

27 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

30 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

44 minutes ago