Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Canada: नहीं रुक रहा सिखों पर हमला, कनाडा में घर में घुसकर महिला की हत्या, चाकू से किए गए ताबड़तोड़ कई वार

Canada: कनाडा में इससे पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है, जिसमें भारतीयों को निशाना बनाया गया था.

katak

सांकेतिक तस्वीर

Canada: कनाडा में एक बार फिर एक भारतीय-सिख महिला की हत्या कर दी गई है. हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए महिला पर एक के बाद एक चाकुओं से कई बार हमला किया गया. गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाना के कुछ क्षणों बाद महिला ने दम तोड़ दिया. सूत्रों के अनुसार कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) पुलिस को इस बात की जानकारी बुधवार की रात को मिली, उस समय तकरीबन 9:30 बज रहे थे.

घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तब महिला की हालत बहुत गंभीर थी. स्थिति को देखते हुए 40 वर्षिय महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गई.

क्या कहना है पुलिस का

स्थानीय पुलिस अधिकारी तिमोथी पिएरोटी का कहना है कि मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है. घटना को लेकर पूरे भारतीय समाज में आक्रोश है. पुलिस ने संदेह जताते हुए पहले महिला के पति को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. पुलिस को अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है, इसलिए पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि मृतक महिला जिसका नाम हरप्रीत कौर था, उससे जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वे पुलिस को दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Luck: रातों-रात इस गांव के 165 लोग बन गए करोड़पति, हर एक के खाते में आए साढे़ 7 करोड़

पहले भी हो चुकी है इस तरह की वारदात

कनाडा में इससे पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है, जिसमें भारतीयों को निशाना बनाया गया था. इसी तरह की एक घटना कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भी हो चुकी है, जिसमें पवनप्रीत कौर नाम की एक 21 वर्षीय कनाडाई सिख महिला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. महिला ब्रैंपटन की रहने वाली थी. इस घटना में भी महिला की हत्या करने वाले हमलावरों का पता नहीं चल पाया था. हत्या उस वक्त की गई जब महिला ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में एक गैस स्टेशन के बाहर खड़ी थी.

इसके अलावा भारतीय मूल की किशोरी महक प्रीत सेठी की इस घटना से भी पहले हत्या कर दी गई थी. हत्यारों ने उन्हें भी चाकुओं से गोदकर ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाईस्कूल की पार्किंग में मारा था. इन घटनाओं से स्थानीय भारतीय समाज में दहशत का माहौल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital