Bharat Express DD Free Dish

Firing A US Army Base: अमेरिकी सेना के सबसे बड़े बेस में अंधाधुंध फायरिंग, 5 सैनिक घायल

Firing A US Army Base: अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित अमेरिकी सेना के सबसे बड़े बेस में से एक फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस को जोरदार फायरिंग हुई हैं. इसके बाद से इलाके में अलर्ट बढ़ गया है.

Firing A US Army Base Georgia

अमेरिकी सेना के बेस पर फायरिंग

Firing A US Army Base: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में 5 सैनिक घायल हुए हैं. बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शूटर की रिपोर्ट मिलने के बाद बेस के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया था. बेस के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में निर्देश दिया गया था कि लॉकडाउन वाले क्षेत्र में सभी कर्मियों भीतर रहना है और उन्हें सभी खिड़कियों और दरवाजों को बंद करके लॉक करके रहना है.

स्कूलों को भी लॉकडाउन किया गया

जॉर्जिया के बेस (US Army base in Georgia) में ही पड़ने वाले 3 प्राथमिक स्कूलों को भी लॉकडाउन कर दिया गया था. यहां लगभग 1,400 बच्चे पढ़ाई करते हैं. इतना ही नहीं बेस के बाहर के तीन स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर बंद यानी लॉकडाउन कर दिया गया है. सेना के जवानों का मूवमेंट बढ़ गया है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग बढ़ा दी गई है.

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने AP से बात करते हुए कहा कि कहा कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संपर्क में हैं. अमेरिकी प्रतिनिधि बडी कार्टर ने भी ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल हालात काबू में है. जैसी भी स्थिति बनती है. हम इसके लिए तैयार रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत पर कुल टैरिफ बढ़ाकर 50% किया, MEA का जवाब— ‘ये कदम अनुचित और अन्यायपूर्ण…’

फोर्ट स्टीवर्ट का महत्व

फोर्ट स्टीवर्ट अमेरिका के सबसे बड़े आर्मी बेस (US Army Base) में से एक है, जो मिसिसिपी नदी के पूर्व में स्थित है. यह बेस 3rd इन्फैंट्री डिवीजन के हजारों सैनिकों और उनके परिवारों का घर है. ऐसे में यहां किसी हमलावर का घुस आना बड़ी चिंता का विषय है. इससे कई तरह के सवाल भी खड़े होते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read