Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंडोनेशिया में बड़ा रेल हादसा, 7 की मौत और 81 घायल

Indonesia Train Accident: जकार्ता के पास देर रात दो ट्रेनों की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ. सात लोगों की मौत और 81 लोग घायल हुए.

Indonesia Train Accident: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास सोमवार रात दो ट्रेनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 लोग घायल हुए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया.

राहत और बचाव कार्य

सरकारी रेलवे कंपनी केएआई की प्रवक्ता अन्ना पुरबा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की जान गई है और 81 लोग घायल हुए हैं. बचाव दल अभी भी मलबे में फंसे दो लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. सेना, प्रशासन और राहत एजेंसियां मिलकर राहत कार्य कर रही हैं.

यात्रियों का डरावना अनुभव

एक यात्री सौसान सारिफाह ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था. वह काम से घर लौट रही थी और ट्रेन बेकासी तिमूर स्टेशन पर रुकी थी. तभी दूसरी ट्रेन आकर टकरा गई. उसने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ, लोग ट्रेन के अंदर एक-दूसरे पर गिर गए और दब गए. उसे लगा कि वह दम घुटने से मर जाएगी. सौभाग्य से उसे जल्दी बाहर निकाल लिया गया.

हादसे की वजह

रेलवे कंपनी के प्रवक्ता फ्रानोटो विबोवो ने बताया कि एक टैक्सी ने रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन को हल्का टक्कर मारी, जिससे ट्रेन ट्रैक पर रुक गई और दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई. हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया. बचावकर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर मांग रहे थे और एंबुलेंस की लंबी कतार लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को स्ट्रेचर पर डालकर बाहर निकाला जा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें-पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, इलाके में दहशत, आतंकी साजिश या कुछ और

पहले भी हो चुके हादसे

इंडोनेशिया में रेल हादसे आम हैं. जनवरी 2024 में पश्चिम जावा में ट्रेन दुर्घटना में चार कर्मचारियों की मौत हुई थी. वहीं 2015 में जकार्ता में एक कम्यूटर ट्रेन मिनीबस से टकराई थी, जिसमें 16 लोगों की जान गई थी. यहां अक्सर पुराने वाहनों और उनकी खराब देखभाल के कारण हादसे होते रहते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital