Bharat Express DD Free Dish

‘राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’… प्रदर्शनों के बीच ईरानी सेना का ऐलान

Iran Army Statement: ईरान में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सेना ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प लिया. सेना ने इजरायल और आतंकी संगठनों पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया और नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की.

Iran Army Statement: ईरान के सरकारी चैनल के मुताबिक, देश की सेना ने कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सेना ने रणनीतिक ढांचों और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा का वादा किया है. साथ ही, चल रहे प्रदर्शनों के बीच नागरिकों से एकजुट रहने और दुश्मन की चालों को नाकाम करने की अपील की गई है.

इजरायल और आतंकी संगठनों पर आरोप

सेना ने आरोप लगाया कि इजरायल और कुछ आतंकी संगठन देश में शांति और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये ताकतें आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं और एक नया विद्रोह भड़काने की योजना बना रही हैं. सेना ने नागरिकों को सतर्क रहने और मिलकर इन साजिशों को विफल करने का आह्वान किया.

खामेनेई के नेतृत्व में निगरानी

एक समाचार एजेंसी की माने तो सेना ने कहा कि वह अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के नेतृत्व में दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखेगी. सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि देश के हितों की रक्षा और महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है.

इजरायल को ठहराया जिम्मेदार

वहीं एक विदेशी न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने मौजूदा हालात के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. संवैधानिक परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शनों के पीछे विदेशी दखल है. उन्होंने बताया कि लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे थे लेकिन बाहरी हस्तक्षेप ने इन्हें हिंसक बना दिया.

ये भी पढ़ें-सीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक में 35 ठिकाने तबाह

तस्नीम एजेंसी के अनुसार, हादी तहान नाजिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विदेशी हस्तक्षेप ने शांतिपूर्ण विरोध को हिंसक आंदोलन में बदल दिया. इसी दिन बहारिस्तान शहर के गवर्नर ने बताया कि दंगे और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हथियारों से हमला करने का आरोप है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read