Bharat Express DD Free Dish

US Israel Iran Conflict: इजरायल-अमेरिका के हमलों से थर्राया ईरान, दावा- ईरानी रक्षा मंत्री समेत मारे गए IRGC के टॉप कमांडर

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए हैं. इस सैन्‍य टकराव पर विश्‍व बिरादरी की नजर टिकी हुई है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US Israel Iran Conflict: पश्चिम एशिया में आज (शनिवार) सुबह से अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला शुरू कर दिया गया है. इन हमलों में मिलिट्री कमांडर्स समेत दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मारे गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो इजरायली सैन्य सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने ईरान के रक्षा मंत्री के मारे जाने की यह जानकारी दी. अभी ईरान की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं हुआ है.

इजरायल-US का संयुक्त हमला

आज (शनिवार) सुबह ही इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिया. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसे पूर्वव्यापी हमला बताया. उन्होंने कहा कि यह इजरायल के लिए खतरों को खत्म करने के लिए किया गया. हमले में तेहरान समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया. खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के दफ्तर के आसपास और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमले हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़ा सैन्य अभियान बताया. उन्होंने ईरानी लोगों से सरकार के खिलाफ उठने की अपील की.

ईरान कर रहा जवाबी हमला

ईरान ने भी इसका तुरंत जवाब दिया. उसने इजरायल पर मिसाइलें दागीं. साथ ही अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किया. सऊदी अरब, कुवैत और इराक में कुछ हमलो को रोका गया. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमलों की निंदा की. उन्होंने कहा कि एक लड़कियों के स्कूल पर हमले में 53 छात्राओं समेत 55 लोग मारे गए है. ईरान ने कहा कि निर्दोष बच्चों की मौत का बदला लिया जाएगा.

विश्‍व बिरादरी ने क्‍या कहा?

जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने ईरान से हमला रोकने को कहा है. रूस और अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान और लेबनान छोड़ने की सलाह दी है. भारत ने भी चिंता जताई है और संयम बरतने की अपील की है. पश्चिम एशिया में तनाव बहुत बढ़ गया है. लोग डर के मारे शहरों से बाहर जा रहे हैं. कई देशों ने उड़ानें रद्द कर दी हैं.

यह टकराव अब खुले युद्ध में बदल सकता है. दोनों तरफ से बड़े दावे हो रहे हैं, लेकिन कई बातों की पुष्टि बाकी है. स्थिति पर सभी की नजर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: US Israel Iran Conflict: ट्रंप बोले- हमारे ऑपरेशन का मकसद ईरान को आजाद कराना है, वे हथियार डालें या मौत का सामना करें

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read