Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: हमास की संसद पर इजरायली सैनिकों ने किया कब्जा, लहराया झंडा, आतंकी ठिकाने छोड़कर भाग रहे लड़ाके

Israel Defence Force: IDF ने एक तस्वीर जारी की है. जिसमें सैनिक हमास की संसद में अपने देश का झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में आईडीएफ के सैनिक संसद के स्पीकर की कुर्सी पर बैठे हुए हैं.

इजरायली सेना ने हमास की संसद पर किया कब्जा

इजरायली सेना ने हमास की संसद पर किया कब्जा (फोटो X)

Israel Defence Force:इजरायल पर 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने हमला बोल दिया था. 5 हजार रॉकेट इजरायल पर दागे गए थे. इस हमले में 1400 नागरिकों की मौत हुई थी. इस अटैक बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी. इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर बमबारी करते हुए हमास के ठिकानों को मलबे में बदल दिया है. गाजा के ज्यादातर इलाकों पर इजरायल का कब्जा हो गया है. इसी बीच इजरायली सेना ने हमास की संसद पर भी इजरायली झंडा फहराते हुए उसपर कब्जा कर लिया है.

हमास की  संसद पर किया कब्जा

IDF ने एक तस्वीर जारी की है. जिसमें सैनिक हमास की संसद में अपने देश का झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में आईडीएफ के सैनिक संसद के स्पीकर की कुर्सी पर बैठे हुए हैं. वहीं इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने इस दौरान कहा कि सेना प्लान के हिसाब से काम कर रही है. हमास के खात्मे के लिए खुफिया जानकारी का इस्तेमाल कर हमला किया जा रहा है. जमीन, आसमान और पानी के रास्ते से सेना इस मिशन को अंजाम दे रही है.

गाजा पर हमास का नियंत्रण खत्म

गैलेंट ने कहा कि हमास के पास ऐसी कोई ताकत नहीं है जो इजरायली सेना को रोक सके. सैनिक हर तरफ से आगे बढ़ रहे हैं. 16 सालों से गाजा पर कब्जा करने वाले हमास ने वहां पर अपना नियंत्रण खो दिया है. आतंकवादी दक्षिण की ओर भाग रहे हैं. हमास आतंकियों के ठिकानों को वहां के नागरिक लूट रहे हैं. उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं रह गया है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: “गाजा पट्टी से 16 साल बाद हमास का नियंत्रण हटा”, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- दक्षिण की ओर भाग रहे आतंकी

7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला

इजरायली सेना का कहना है कि हमास की 24 बटालियनों में से 10 के प्रभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है. आईडीएफ ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास ने 30 हजार लड़ाको के साथ हमला किया था. इसी के बाद से युद्ध शुरू हुआ था. हमास के लड़ाके 5 ब्रिगेड और 24 बटालियन में बंटे थे. हर बटालियन में 1000 से ज्यादा लड़ाके थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital