Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: “हमें कोई रोक नहीं सकता, हम गाजा में…”, मैरोम ब्रिगेड के सैनिकों से बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू

Benjamin Netanyahu: नेतन्याहू ने युद्ध के हालातों के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें हमें नुकसान भी हुआ है, दर्द भी हुआ है, क्योंकि शहीद होने वाला हर सैनिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है.

मैरोम ब्रिगेड के सैनिकों से मिले इजरायल के पीएम नेतन्याहू

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को अब 25 दिन से ज्यादा हो गए. इस दौरान भयंकर तबाही के मंजर देखने को मिले हैं. वहीं समय के साथ अब इजरायल सेना गाजा में आग बढ़ती जा रही है. बीते दिनों इजरायल की आर्मी ने एक हमास के एक सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया, जिसमें उसका टॉप कमांडर मारा गया था. इस बीच इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एडम बेस पर आईडीएफ (IDF) मैरोम ब्रिगेड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सेना की अलग-अलग टुकड़ियों से बातचीत की.

पीएम नेतन्याहू ने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमें बहुत प्रभावशाली सफलताएं मिली हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम पहले से ही गाजा शहर के बाहरी इलाके में हैं और अब आगे बढ़ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि हमें कोई रोक नहीं सकता.

‘हम लगातार गाजा में आगे बढ़ रहे हैं’

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, “मैं यहां मैरोम ब्रिगेड में विशिष्ट इकाइयों के साथ हूं, जो साफ काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमले के तुरंत बाद जिन लोगों ने अपना साहस दिखाया, हमासे के लड़ाकों से लड़े, लोगों को बचाया, अपने साथियों को खोया और दुश्मन को आगे बढ़ने से रोक दिया. नेतन्याहू ने कहा हम अभी अभियान के बीच में हैं. हमें एक के बाद एक सफलता मिल रही हैं. हम लगातार गाजा में आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध से बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां, महंगाई बन सकती है दुनिया की नई मुसीबत

‘इस युद्ध में हमें दर्दनाक नुकसान भी हुआ’

इसके बाद नेतन्याहू ने युद्ध के हालातों के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें हमें नुकसान भी हुआ है, दर्द भी हुआ है, क्योंकि शहीद होने वाला हर सैनिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम दिल से उनके परिजनों के साथ हैं. उन्होंने फिर कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं. इतने सैनिकों में से एक ने मुझसे कहा कि हम कोई रोक नहीं सकता है.

बता दें कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के सेना की अलग-अलग तुकड़ियों से मिलने के दौरान उनके न राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक तजाची हानेग्बी, सैन्य सचिव मेजर-जनरल एवी गिल,समेत कई अन्य अधिकारी शामिल रहे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital