दुनिया

Israel Gaza War: इजरायल ने गाजा पर बमों से बरपाया कहर, सैकड़ों इमारतों को ध्वस्त कर डाला, सैटेलाइट तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. इजरायल की सेना ने पूरे गाजा को चारों ओर से घेर रखा है. हमास और उसका समर्थन करने वालों को मारने के लिए गाजा पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए जा रहे हैं. इस बीच गाजा पर हमले से पहले की और हमले के बाद की कई सैटेलाइट तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए हैं.

सैटेलाइट की तस्वीरों में हमास के कब्जे वाले गाजा चेकप्वॉइन्ट के पहले और बाद की तस्वीरें भी देखी जा सकती है. ये सैटेलाइट तस्वीरें अमेरिका की इमेजिंग कंपनी प्लैनेट लैब्स पीबीसी ने जारी की हैं. प्लैनेट लैब्स पीबीसी के मुताबिक, इजरायल और हमास आतंकियों के बीच भीषण जंग में इजरायली वायुसेना जबरदस्‍त हमले कर रही है. उसके हमले में इस्‍लामिक बहुलता वाले इलाके तबाह हो रहे हैं.

 

गाजापट्टी पर मुस्लिमों की लाशों का लगा अंबार

गाजापट्टी से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाशों का अंबार देखा जा सकता है. गाजा के मुर्दाघर की इन भयावह तस्वीरें रोंगटे खड़ी करने वाली है. इजरायल की ओर से आज बताया गया कि, उसकी सेना ने हमास के 700 से ज्‍यादा लड़ाकों को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और फिलिस्तीन की इस जंग में अब तक इजरायल के लगभग 1100 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, रिटेलिएशन में इजरायल ने भी हमास को नेस्‍तानाबूद करने की कसम खा ली है; इसीलिए सैकड़ों इमारतों को ध्‍वस्‍त कर डाला है.

इजरायल के 50-60 विमान कर रहे एयरस्ट्राइक

इजरायली एयरफोर्स ने एक स्‍टेटमेंट में बताया- हमारे 50-60 लड़ाकू विमान आतंकियों पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं. अब तक इजरायली एयरफोर्स ने कई चरणों में गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं. जिनमें 1700 से ज्‍यादा टारगेट्स को निशाना बनाया गया है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जंग की शुरुआत से इजरायली वायुसेना के विमानों ने गाजा पर 1,000 टन से भी ज्‍यादा बम बरसाए हैं.

फिलिस्‍तीनी आतंकी संगठन हमास ने अचानक किया था हमला

बता दें कि बीते शनिवार को फिलिस्‍तीनी आतंकी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर हजारों रॉकेट दागकर जंग शुरू की थी. हमास ने दावा किया था कि उसने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे हैं, जिनसे बहुत-से लोगों की जानें गईं. इसके अलावा हमास के आतंकियों ने हवा, जमीन और समुद्री सीमा से घुसकर भी इजरायल के आम नागरिकों पर हमला किया. खबरें आ रही हैं कि हमास के हमलों में इजरायल के 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इन हमलों में चार अमेरिकी और चार रूसी नागरिकों की भी मौत हो गई है.

यह भी पढ़िए: “स्मार्टफोन से जल्द हटा दें इंस्टाग्राम और टिकटॉक”, इजरायली पैरेंट्स को स्कूल की ओर से भेजा जा रहा है मैसेज

अमेरिका ने इजरायल की मदद को भेजा अपना बड़ा जंगी बेड़ा

अमेरिकी सत्‍ता के केंद्र व्हाइट हाउस ने एक बयान में कल कहा, ”आतंकियों के हमलों में इजरायल में कई अमेरिकी नागरिकों की जानें गई हैं. हम गुनहगारों को इसकी सजा जरूर देंगे.” अमेरिका ने इजरायल को समर्थन देते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं. अपने लड़ाकू विमानों से लेकर युद्धपोत और मिसाइलों का बेड़ा भी इजरायल की तरफ भेज दिया है. साथ ही अमेरिका ने अन्य देशों को इस संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी दी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago