Bharat Express DD Free Dish

Jacobabad Train Accident:जैकबाबाद में जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हुआ बड़ा धमाका

Jacobabad Train Accident: जैकबाबाद में जाफर एक्सप्रेस की चार बोगियां शक्तिशाली बम धमाके के कारण पटरी से उतर गईं. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, आतंकी साजिश की जांच जारी है.

Jacobabad Train Accident

Jacobabad Train Accident: आज जैकबाबाद में एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त हुआ जब जाफर एक्सप्रेस को ले जा रही यात्री ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं, कारण बना एक शक्तिशाली बम धमाका, जिससे रेलवे ट्रैक उड़ गया.

जानकारी के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस पंजाब से क्वेटा जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और रेलवे मेंटेनेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. साथ ही ट्रैक की मरम्मत और यातायात को बहाल करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.

पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है, और आतंकी एंगल की जांच भी की जा रही है. फिलहाल यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

जाफर एक्सप्रेस पर यह हमला रेल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान में बढ़ते सुरक्षा खतरों की ओर इशारा करती हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-UP में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 6 राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read