Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“Chandrayaan-3 की लैंडिंग पाकिस्तान में भी दिखाई जाए”, पड़ोसी मुल्क के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बदले सुर, कभी ISRO का उड़ाया था मजाक

अब फवाद चौधरी के सुर बदल गए हैं. उन्होंने भारत के इस मिशन को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी चंद्रयान -3 मिशन पर भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी. इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान -2 का मजाक उड़ाया था. अब फवाद चौधरी के सुर बदल गए हैं. उन्होंने भारत के इस मिशन को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है. फवाद चौधरी का कहना है कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग को पाकिस्तान में भी लाइव दिखाना चाहिए.

उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिखा, “पाकिस्तानी मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए. यह मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए. बहुत-बहुत बधाई.”

आज शाम 06:04 बजे से चांद से मिलेगा लैंडर विक्रम

23 अगस्त, 2023 (बुधवार) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग का निर्धारित समय शाम लगभग 06:04 बजे है, विक्रम लैंडर का पावर्ड लैंडिंग शाम 05:45 बजे होने की उम्मीद है.मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) में लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण आज शाम 5.20 बजे शुरू होगा. लैंडिंग की लाइव तस्वीरें इसरो वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर आज शाम 05.27 बजे से दिखाई जाएगी. इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर है.यह मिशन, यदि सफल रहा, तो भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला एकमात्र देश बन जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital